CareerFeaturedUttarakhand

आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक तथा शहरी विकास के लेखा लिपिक परीक्षा की मेरिट जारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने समूह ग के अंतर्गत विभिन्न विभागों में आशुलिपिक /वैयक्तिक सहायक तथा शहरी विकास विभाग में लेखा लिपिक की ऑनलाइन लिखित परीक्षाओं के आधार पर संशोधित उत्तर कुंजियों, परीक्षार्थियों के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

विभिन्न विभागों में आशुलिपिक /वैयक्तिक सहायक परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हिन्दी टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा के लिए तिथि, स्थान तथा समय व प्रवेश पत्र की जानकारी आयोग की वेबसाइट के माध्यम दी जाएगी।

जरूर पढ़ें- उत्तराखंड में 434 पदों पर नौकरियां, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2021

आशुलिपिक /वैयक्तिक सहायक परीक्षा 16 एवं 17 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट (https://sssc.uk.gov.in/) पर  प्राप्तांक तथा औपबंधिक श्रेष्ठता सूची देख सकते हैं। उक्त सूची देखने के लिए क्लिक करें- आशुलिपिक /वैयक्तिक सहायक परीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची 

आयोग ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न निकायों में पालिका अकेंद्रीय सेवा के लेखा लिपिक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 15 व 16 मार्च 2021 को ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया था।

जरूर पढ़ें- पटवारी व लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 22 जून से

लेखा लिपिक पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर संशोधित उत्तर कुंजियों, परीक्षार्थियों के प्राप्तांकों तथा टंकण परीक्षा के लिए औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

जरूर पढ़ें- जॉब अलर्टः उत्तराखंड में बंदी रक्षकों के 213 पदों पर नौकरी का मौका

चयनित अभ्यर्थियों को हिन्दी टंकण परीक्षा के लिए तिथि, स्थान तथा समय व प्रवेश पत्र की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। उक्त सूची देखने के लिए क्लिक करें-शहरी विकास विभाग में लेखा लिपिक लिखित परीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची

हमारा यूट्यूब चैनल- डुग डुगी

Keywords: Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission, Government of Uttarakhand, Revenue Sub Inspector, Employment Advertisement, पटवारी भर्ती की तैयारी कैसे करें 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button