By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Contact us
  • Uttarakhand
  • News
  • Blog Live
  • Career
  • Agriculture
Reading: भाजपा से निष्कासन के बाद कांग्रेस के लिए यह बोले हरक सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Contact us
  • Uttarakhand
  • News
  • Blog Live
  • Career
  • Agriculture
  • About
  • Contact us
  • Uttarakhand
  • News
  • Blog Live
  • Career
  • Agriculture
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > भाजपा से निष्कासन के बाद कांग्रेस के लिए यह बोले हरक सिंह
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

भाजपा से निष्कासन के बाद कांग्रेस के लिए यह बोले हरक सिंह

Rajesh Pandey
Last updated: January 17, 2022 11:29 am
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। कुछ दिन पहले रातभर कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे की खबरें चलती रहीं और सुबह हरक सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक टेबल पर चाय पर चर्चा होती दिखी। हालांकि तब भी यही माना जा रहा था कि चुनाव से पहले हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी होगी, क्योंकि उनका हालिया बयान तो यही स्पष्ट करता है।

मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में अगर नहीं आया होता था तो मैं बीजेपी को 4 साल पहले ही छोड़ देता। मुझे कोई मंत्री पद का शौक नहीं है। मैं सिर्फ काम करना चाहता था। मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है: हरक सिंह रावत https://t.co/CKLdC4rPKH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2022

समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार,  हरक सिंह रावत का कहना है,  मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में अगर नहीं आया होता तो मैं बीजेपी को चार साल पहले ही छोड़ देता। मुझे कोई मंत्री पद का शौक नहीं है। मैं सिर्फ काम करना चाहता था। मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है।

#WATCH उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। मैं अब कांग्रेस से बातचीत करूंगा और मैं कांग्रेस में ही जाऊंगा और किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा और बिना शामिल हुए भी मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा: बीजेपी से निष्कासित करने पर हरक सिंह रावत pic.twitter.com/mhJYZVqkPk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2022

उन्होंने कहा, उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। मैं अब कांग्रेस से बातचीत करूंगा और मैं कांग्रेस में ही जाऊंगा और किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा और बिना शामिल हुए भी मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा।

  • अपडेटः …तो क्या हरक सिंह को लेकर मचा था कांग्रेस में घमासान
  • सवाल तो बनता है, क्या सच में मान गए हरक सिंह ?

बीजेपी से निष्कासित हरक सिंह रावत कहते हैं, सोशल मीडिया पर चले एक मनगढ़ंत समाचार को आधार बनाकर उन्होंने (भाजपा ने) इतना बड़ा निर्णय ले लिया, जबकि मेरे सबसे अच्छे संबंध थे, लेकिन उन्होंने मुझे से बिना बात किए हुए इतना बड़ा निर्णय ले लिया। मुझे लगता है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि।

#WATCH दिल्ली: उत्तराखंड भाजपा मंत्रिमंडल से निष्कासन पर बोलने के बाद उत्तराखंड भाजपा के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भावुक हुए। pic.twitter.com/BulmLrV5sw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2022

अब देखना यह है कि हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कितना विरोध कर पाते हैं। क्या वो हरक सिंह को कांग्रेस में आने से रोक पाएंगे या फिर राजनीति में सब चलता है, की कहावत इस मामले में भी चरितार्थ होगी।

स्थितियां ऐसी हुई कि वो पार्टी पर दबाव बना रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने ये निर्णय लिया। साथ ही अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा: हरक सिंह रावत के निष्कासन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली https://t.co/cumNp5PckN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2022

उधर, हरक सिंह रावत के निष्कासन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है, स्थितियां ऐसी हुई कि वो पार्टी पर दबाव बना रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने ये निर्णय लिया। साथ ही अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा। हमारी पार्टी में वो आए उन्होंने विकास के मामले में जो कहा, हमने किया लेकिन हमारी पार्टी वंशवाद से दूर और विकास के साथ चलने वाली पार्टी है। कई बार उनकी कुछ बातों से हम असहज हुए।

 

You Might Also Like

देखें, UKSSSC ने जारी की इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट
रगड़ गांव (सकलाना) इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मच्छरों के लिए चुंबक की तरह होते हैं कुछ लोग
सीएम ने मंत्रियों से की बदलते हालात में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा
सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के विकास के लिए कीं कई घोषणाएं
TAGGED:Harak Singh RawatHarish RawatUttarakhand BJPUttarakhand congressUttarakhand Election
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Start-ups India: लैवेंडर की खेती से जम्मू कश्मीर में बैंगनी क्रांति
Next Article हरक सिंह को निष्कासित करने के निर्णय पर बोले सीएम धामी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Find Us on Socials

© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?