By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सवाल तो बनता है, क्या सच में मान गए हरक सिंह ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > सवाल तो बनता है, क्या सच में मान गए हरक सिंह ?
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

सवाल तो बनता है, क्या सच में मान गए हरक सिंह ?

Rajesh Pandey
Last updated: December 26, 2021 2:11 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में चुनाव से पहले दो बड़े नेताओं की नाराजगी की खबरें तेजी से फैलीं। और फिर, अपनी पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद वो बहुत खुश दिखाई दिए। इन दोनों नेताओं के नाम दबाव की राजनीति से जोड़े जाते हैं। उत्तराखंड की राजनीति में ये दो बड़े नाम हैं, कांग्रेस के हरीश रावत और भाजपा के हरक सिंह रावत।
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए दबाव बनाए हैं। हरक सिंह यह मैसेज दे रहे हैं कि उनको अपनी विधानसभा क्षेत्र की कितनी चिंता है।
पर, बात यही पर पूरी नहीं होती। आगे की बात जानने के लिए हमें हरक सिंह रावत के सियासत के तरीके को समझना होगा। यह उनके विधानसभा चुनाव में सीटों के ट्रेंड से काफी हद तक स्पष्ट होता है। उन्होंने उत्तराखंड में 2002 का चुनाव लैंसडौन, 2007 में फिर लैंसडौन और 2012 में रुद्रप्रयाग व 2017 का चुनाव कोटद्वार सीट से लड़ा।
2002 में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडौन सीट पर हरक सिंह रावत ने भाजपा के भारत सिंह रावत को 468 वोट से हराया। 2007 में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडौन सीट पर हरक सिंह ने भाजपा के भारत सिंह रावत को 3818 वोट से हराया। एक ही सीट पर लगातार दो बार विजय और वो भी ज्यादा वोटों के अंतर से, स्पष्ट करता है कि हरक सिंह के कार्यकाल को लोगों ने पसंद किया था।
  • Uttarakhand Election: हरक सिंह के फैसलों को लेकर क्यों बनती हैं अटकलों वाली खबरें
  • Uttarakhand Election: आखिर किन से जंग जीतकर लौटे हरीश रावत ?
वहीं, 2012 में हरक सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग सीट पर भाजपा के मातबर सिंह कंडारी को 1326 वोट से हराया। 2017 में उन्होंने रुद्रप्रयाग सीट छोड़कर भाजपा के टिकट पर कोटद्वार में चुनाव लड़ा और कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को 11,318 वोट से हराया था।
सवाल यह है कि क्या हरक सिंह रावत अपना अगला चुनाव कोटद्वार से ही लड़ेंगे या फिर किसी और सीट से। अभी तक के ट्रेंड को देखकर यह सवाल तो बनता है। हालांकि उनके कोटद्वार सीट छोड़ने की चर्चा हो रही है।
माना जा रहा है कि हरक सिंह डोईवाला या श्री केदारनाथ या फिर लैंसडौन सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनकी नाराजगी को इनमें से किसी एक सीट पर टिकट की इच्छा के तौर पर भी देखा गया है। पिछले दिनों डोईवाला विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जुबानी जंग के समय से ही यह चर्चा जोरों पर है कि हरक सिंह डोईवाला सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।
रही बात, कोटद्वार में मेडिकल कालेज को लेकर उनकी नाराजगी की, तो वो इसके सहारे यह मैसेज भी देना चाहते हैं कि हरक सिंह को अपने विधानसभा क्षेत्र की बहुत चिंता रहती है और जनता के लिए वो कैबिनेट मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया के जरिये उनके इस्तीफे की खबर जितनी तेजी से फैली, उतना ही उनका यह मैसेज भी।
इस्तीफे की खबर मीडिया में तेजी से प्रसारित हुई और हरक सिंह ने अधिकारिक रूप से कोई वक्तव्य जारी नहीं किया। जबकि राजनीति के वर्तमान परिदृश्य में अपनी बात कहने के लिए किसी प्रेस कान्फ्रेंस या विज्ञप्ति लिखने या मीडिया के दफ्तर दर दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर एक लाइन लिखकर भी अटकलों को रोका जा सकता था। पर, हरक सिंह रावत ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की, इससे साफ है कि वो त्यागपत्र वाली खबरों को बिना किसी अधिकारिक पुष्टि के फैलने देना चाहते थे।
दरअसल, हरक सिंह रावत अपनी दबाव की राजनीति के तहत चुनाव के दौर में भाजपा और प्रदेश सरकार को बार-बार असहज करना चाहते हैं। उनके पूर्व के बयान इस बात की पुष्टि करते हैं- कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने 100 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की, वो भी मुख्यमंत्री की किसी सहमति के बिना।
उन्होंने अपने कार्यकाल को सबसे ज्यादा निराशाजनक करार देकर एक बार फिर सरकार पर निराशा साधा।उन्होंने कहा था कि इस सरकार में काम हुए नहीं है और किसी ने करने भी नहीं दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री रावत को लेकर उस समय भी बहुत चर्चाएं हुईं, जब यशपाल आर्य कांग्रेस में वापस लौटे थे। उनके और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के एक ही विमान से दिल्ली जाने की खबर ने भी सियासी गलियारों में चर्चाएं बटोरी थी। इन खबरों से भाजपा असहज हुई।
इस्तीफे की खबरों के बाद, अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बैठक में हरक सिंह की नाराजगी दूर हो गई। वो इतना प्रसन्न हो गए कि धामी की जमकर प्रशंसा की। हरक ने धामी को करुणावतार बता दिया। यह भी कहा कि उत्तराखंड को पहली बार एक मानवीय दिल वाला सीएम मिला है। उनका एक वीडियो मीडिया में चल रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं, छोटे भाई पुष्कर को मेरा आशीर्वाद है कि उनके नेतृत्व में भाजपा पूरे बहुमत से फिर सरकार बनाए। पुष्कर ने उनके हर बुरे वक्त में एक छोटे भाई की तरह उनका पूरा सहयोग किया। उनके बारे में कोई कुछ भी कहे पर उनका 35 साल का सियासी अनुभव कहता है कि वे कहीं गलत नहीं है।
हरक सिंह का यह नया रूप सियासी गलियारों में खासी चर्चा में है। इस सवाल पर खूब चर्चा हो रही है कि क्य़ा हरक सिंह अपनी इस नई बात पर कब तक कायम रहेंगे। या फिर, किसी और बात पर उनकी नाराजगी मीडिया में सुर्खियां बनेंगी।

You Might Also Like

Video: यहां उगने वाली हर फसल जैविक है, पर बिकती जैविक में नहीं
22 जुलाई को मैंगो डेः आज का दिन फलों के राजा “आम” के नाम
इन संकेतों को जान लें, लकवे का हो सकता है इलाज
मुख्यमंत्री ने पंचायतों के विकास के लिए डिजीटल माध्यम से दिए 62.21 करोड़
उत्तराखंड चुनावः अपने इस सियासी दांव पर चित हुए हरक सिंह
TAGGED:CM UttrakhandHarak Singh RawatUttarakhand BJPUttarakhand CMUttarakhand congress
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article पीएम-युवा मेंटरशिप योजना में 75 युवा लेखकों का चयन, देखें लिस्ट
Next Article Uttarakhand Election: हरीश रावत ने माफी मांगी, यूजर बोले- मेरे मुंह से निकल गई भैया…
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?