FeaturedUttarakhand

मोदी जी ने एक साल में दस लाख लोगों को रोजगार का लक्ष्य रखाः धामी

यूके दौरे में उत्तराखंड को उद्योग जगत से 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए

देहरादून। दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित #GlobalInvestorsSummit को लेकर दिल्ली में रोड शो आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल में 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी 20 देशों के सम्मेलन की मेजबानी से वैश्विक नेताओं को देश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति एवं गतिशील अर्थव्यवस्था से परिचित कराने में मदद मिली।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को भी जी 20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर मिला। जी 20 के सफल आयोजन से हमें भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की प्रेरणा मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उत्तराखंड को औद्योगिक पैकेज दिए जाने से राज्य में औद्योगिक वातावरण बना। आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में 1.50 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा, आज उत्तराखंड विश्वस्तरीय पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बन रहा है। अब तक 44 लाख लोग चार धाम यात्रा पर आ चुके हैं। कांवड़ यात्रा में इस वर्ष 4.15 करोड़ शिवभक्त आए, जबकि गत वर्ष यह संख्या 3.75 करोड़ रही थी।

उन्होंने कहा, हमारा प्रयास पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है, इसके लिए सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी आदि पर ध्यान दिया जा रहा है। रोजगार ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के आधारभूत ढांचे को विकसित करने में भी औद्योगिक निवेश अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से हमने उत्तराखंड में ’’ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’’ आयोजित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, यूके दौरे में जिस प्रकार 400 से अधिक उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से 20 हजार करोड़ रुपये. से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, उससे यह सिद्ध होता है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशी निवेशक भी उत्तराखंड में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं।

रोड शो के दौरान सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम,महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button