environmentFeaturedUttarakhand

वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में तेजी लाएं अफसरः मुख्यमंत्री

मानव वन्य जीवन संघर्ष को कम करने के लिए तैयार की जाए कारगर रणनीति 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़कों एवं अन्य विकास कार्यों में लम्बित वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिये कारगर रणनीति तैयार करने के भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री धामी से प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों में अनावश्यक विलम्ब न किए जाने की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में विलम्ब होने से विकास कार्यों को पूर्ण करने में अनावश्यक देरी हो रही है।

मुख्यमंत्री को एसोसिएशन ने कार्बेट नेशनल पार्क पर आधारित काफी टेबल बुक भी भेंट की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, नव नियुक्त मुख्य सचिव एसएस संधू, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के साथ ही वन विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Keywords:- Uttarakhand’s Forest Land Transfer, Chief Secretary S.S.Sandhu, Corbett National Park, Indian Forest Service

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button