environmentFeaturedNewsUttarakhandweather

Weather Update: Dehradun में बढ़ती गर्मी का हाल, मार्च में टूटा 2016 का रिकार्ड

देहरादून। देहरादून में आने वाले समय में गर्मी से क्या हाल होने वाला है, इसका अनुमान मार्च महीने से ही लग गया। 28 मार्च को देहरादून में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार, मार्च माह में अधिकतम तापमान के मामले में 2016 का रिकार्ड टूट गया।

2016 की 27 मार्च को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि मार्च के महीने में ही 2017 में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस भी रहा है। अंदाजा लगा सकते हैं, उस दिन दून घाटी का क्या हाल रहा होगा, जबकि मार्च माह में इतनी अधिक गर्मी की आशंका नहीं रहती।

देखें पिछले वर्षों में मार्च माह में देहरादून में मौसम की स्थिति

शुक्रवार 29 मार्च को देहरादून में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 30 मार्च शनिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने, आंधी या धूल भरी आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है।

Also Read : मिर्गी की बीमारीः यह है इलाज और बचाव का तरीका

Also Read : World Tuberculosis Day 2024 : समय रहते इलाज करा लिया तो दूर हो सकती टीबी की बीमारी

मौसम विभाग के तीन अप्रैल तक के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 मार्च को अधिकतम तापमान 33, न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने तथा 31 मार्च को तापमान क्रमशः 32 व 17, एक औऱ दो अप्रैल 31 व 17 डिग्री सेल्सियन रहने का संभावना है।

Also Read : AIIMS Rishikesh News: कंधे पर दो साल से थी सूजन, सर्जरी में साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकला

Also Read : बच्चों में हड्डियों से जुड़ीं इन बीमारियों के बारे में जान लीजिए

30 मार्च को आंधी के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है, वहीं हवा की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि से प्लांटेशन, बागवानी और फसलों को नुकसान होने की आशंका व्यक्त की है। कच्चे घरों और ढीली असुरक्षित संरचनाओं को मामूली क्षति हो सकती है। तेज हवा/बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर नुकसान, ओलावृष्टि के कारण खुले क्षेत्र में खड़े वाहनों को नुकसान होने का अंदेशा जताया गया है।

मार्च माह का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान तथा बारिश का इतिहास

Parameter MARCH
Value Date / Year
Extreme Highest Temperature [ in °C ] 37.2 28-03-1892
Extreme Lowest Temperature [ in °C ] 2.2 06-03-1945
Total Rainfall in Wettest Month [ in mm ] 198.0 1967
Total Rainfall in Driest Month [ in mm ] 0.0
Heaviest Rainfall in 24 Hours [ in mm ] 122.0 26-03-1967

स्रोतः मौसम विभाग

Contact Us:

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button