current Affairs

जीवों के बारे में ये भी जानो

  1. शतुरमुर्ग सबसे तेजी से दौड़ने वाले जीवों में से एक है। ये घोड़ों से तेज़ दौड़ते हैं। नर शुतुरमुर्ग शेरों की तरह गर्जना के लिए जाना जाता है।
  2. घरेलू मक्खी की कुल आयु 14 दिन की होती है। 
  3. हिम तेंदुए शेरों और बाघों से अलग आवाजें निकालते हैं। हिमतेंदुए ज्यादा तेज आवाज नहीं निकाल पाते। इसकी वजह उनकी अविकिसत वोकल कोड् र्स होना है। 
  4. चमगादड़ एकमात्र स्तनधारी हैं जो उड़ने की क्षमता रखते हैं।
  5. हर कोई जानता है कि कंगारूओं को एक स्थान से दूसरी जगह जाने के लिए कूदना पड़ता है। हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कंगारू कूदने के लिए अपनी पूंछ का उपयोग करते हैं।
  6. बाघ के शरीर पर ही नहीं बल्कि उसकी त्वचा पर भी स्ट्रिप अंकित होती है। किसी भी बाघ के शरीर पर बनी स्ट्रिप का पैटर्न एक समान नहीं होता। 
  7. ग्रेट डेन नस्ल के कुत्ते सबसे लंबे होते है, जबकि सेंट बर्नार्ड सबसे भारी डॉगी होता है। 
  8. गोरिल्ला में भी मानव की तरह ठंड और अन्य बीमारियों की आशंका रहती है। 
  9. कुत्तों की दृष्टि मनुष्य की तुलना में बेहतर होती है। हालांकि उनमें मनुष्य की तरह कलर देख पाने की क्षमता नहीं होती।
  10. हैरानी की बात है कि हिरण में कोई गाल ब्लेडर नहीं होता।
  11. मगरमच्छ के जबड़े से बचने के लिए, उसकी आई बाल को अंगूठे से धकेलना चाहिए। इससे वह उस व्यक्ति पर अपनी पकड़ ढीली कर देता है।
  12. बिल्लियों के हर कान में 32 मांसपेशियां होती हैं, जो उन्हें बेहतर सुनाई देने में मदद करती हैं। 
  13. चमगादड़ चल नहीं सकते, क्योंकि उनके पैर की हड्डियां बहुत पतली होती हैं।
  14. टारेंटूला स्पाइडर नामक मकड़ी की एक प्रजाति दो साल से अधिक समय तक खाने के बिना जीवित रहने की क्षमता रखती है।
  15. ऊंट अपने कूबड़ का उपयोग वसा को संग्रहित करने के लिए करता है। विपरीत परिस्थितियों में इसे भोजन और पानी में बदल सकता है।
  16. हिम तेंदुए भेड़ और बकरियों जैसे जानवरों को खाने के अलावा वनस्पतियों को भी भोजन में शामिल करते हैं। 
  17. गाय खड़े होकर सोने में सक्षम होती हैं। हालांकि जब ये बैठकर सोती हैं, तब सपने भी देख सकती है। 
  18. मगरमच्छ 100 साल तक जीवित रह सकते हैं।
  19. यदि एक बिच्छू को अल्कोहल की एक छोटी बूंद के साथ इंजेक्ट किया जाता है, तो यह क्रेजी हो जाता है और खुद को ही डंक मारकर मर जाता है।
  20. चींटियों को नींद नहीं आती और इनके पास फेफड़े भी नहीं होते हैं।
  21. एक अफ्रीकी तितली अपने शरीर के अंदर मौजूद जहर से छह बिल्लियों को मार सकती है।
  22. जन्म के बाद बेबी कंगारूज़ केवल एक इंच लंबे होते हैं, जो एक रानी मधुमक्खी का आकार है।
  23. एक टिड्डी अपने शरीर की लंबाई की तुलना में 20 गुना अधिक छलांग मार सकता है।

Rajesh Pandey

मैं राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून का निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना मेरा जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button