Drone Medical Delivery
हल्द्वानी/देहरादून, 22 अप्रैल 2025
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मेडिकल कॉलेज से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग के बीच ड्रोन सेवा का सफल डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। करीब 40 किलोमीटर की दूरी ड्रोन ने कुछ ही मिनटों में पूरी कर पांच किलोग्राम मेडिकल सामाग्री को अपने गंतव्य तक पहुंचाया। Drone Medical Delivery
इस सफल उड़ान के साथ ही प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। जिसके माध्यम से अब प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डा. अरुण जोशी ने बताया, मेडिकल कॉलेज परिसर से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग के बीच ड्रोन सेवा का सफल डेमोन्स्ट्रेशन किया गया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: AIIMS Rishikesh की ड्रोन सेवा दूरस्थ गांवों के मरीजों के लिए पहुंचा रही दवा
इस दौरान ड्रोन ने लगभग पांच किलो मेडिकल सामाग्री को अपने गंतव्य तक सफलतापूर्वक पहुंचाया।
डा. जोशी ने बताया कि ड्रोन सेवा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से 3 से 5 किलोग्राम तक मेडिकल सामाग्री पहुचायी जा सकती है। ड्रोन की मदद से दुर्गम क्षेत्रों के सी.एच.सी. सेंटरों में आपातकालीन व आपदा के समय विशेष दवाओं को कम समय में भेजना आसान हो जाएगा।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग के बीच ड्रोन का सफल डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। अब ड्रोन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल सामग्री पहुंचाने में आसानी होगी, खासकर आपात स्थिति में यह खासा कारगर साबित होगा।




