FeaturedNews

हॉस्टल की छत से टपक रहा था पानी, प्रशासन ने दूसरे भवन में शिफ्ट किए दिव्यांग छात्र-छात्राएं

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

केंद्रीय संस्थान राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान – National Institute for the Empowerment of Persons with Visual Disabilities (NIEPVD) में बालक और बालिकाओं के लिए बने हॉस्टल  की छत  से लगातार हो रही बारिश के चलते  पानी टपक रहा था। इस शिकायत का जिलाधिकारी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए, उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा।

उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने संस्थान के भवन का निरीक्षण किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं को  संस्थान के ही अन्य भवन में  शिफ्ट किया गया तथा हॉस्टल भवन की मरम्मत के निर्देश दिए गए। हॉस्टल भवन की मरम्मत के बाद टीम पुन: निरीक्षण करेगी, इसके बाद ही बच्चों को हॉस्टल भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोफेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी , संस्थान के अधिकारी /कर्मचारी, संबंधित विभागों अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button