
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित है। राज्य में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार राज्य निरंतर कार्य कर रही है।













