FeaturedNewsUttarakhand

उत्तराखंड के “अपणि सरकार” पोर्टल को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

सूचना प्रौद्योगिकी सचिव ने मुख्यमंत्री को भेंट किए नेशनल ई गवर्नेंस अवार्ड 2023 और रजक पदक

देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी सचिव शैलेश बगोली एवं आई.टी.डी.ए. निदेशक नीतिका खण्डेलवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इंदौर में आयोजित 26वीं ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपणि सरकार पोर्टल को हासिल नेशनल ई-गवर्नेंस अवॉर्ड-2023 तथा रजत पदक और ट्रॉफी भेंट किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, आम नागरिकों को जन केन्द्रित सेवाएं प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से कस्बों/जनपद में आना पड़ता था। इसका ध्यान रखते हुए, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) को एक एकीकृत पोर्टल “अपणि सरकार“ को विकसित करने का लक्ष्य दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा, इस पोर्टल से नागरिकों और अधिकारियों को मूल्यवान सुझाव प्रदान करने के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाने में मदद मिल रही है। राज्य सरकार के अपणि सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना हम सबके लिए सम्मान की बात है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, अपर निदेशक गिरीश गुणवंत, संयुक्त निदेशक राम स्वरूप उनियाल आदि उपस्थित थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button