Uttarakhand

तेजी से बदल रहा दूनः रोशन दलाल

देहरादून के पुराने दिनों की बात करते हुए इतिहासकार रोशन दलाल बताती हैं कि समय के साथ शहर तेजी से बदला है। शहर की शिराएं मानीं जाने वाली नहरें दफ़न कर दी गई हैं। पुराने समय में लोग बताया करते थे कि देहरादून में सैकड़ों मोर और हरतरफ लीची, अमरुद के बाग़ होते थे। आजकल सिर्फ कंक्रीट के जंगल हैं। उस दौर में राजपुर रोड, हाथीबड़कला के लिए सिर्फ घोडा गाड़ी थी। सडकें खाली खाली रहती थी।

आज पर्यावरण पर बहुत दबाव है। राजपुर रोड पर जहां हरियाली की सुरक्षा होनी चाहिए थी, वहाँ प्रस्तावित फ़ूड कोर्ट का वो मन से विरोध करती हैं। उन्होंने कहा इससे ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होगी। इस शहर में सैकड़ों जगह हैं, जहाँ खाने पीने की व्यवस्था है।

युवा पीढ़ी को उनका सन्देश है कि पर्यावरण के अभिन्न अंग होने की वजह से सूक्ष्म कीट पतंगों का इको सिस्टम में बहुत बड़ा योगदान है। पर्यावरण पर उपभोक्तावाद की वजह से बहुत दबाव है। पशु प्रेमी रोशन दलाल के घर पर आज छह बिल्लियाँ और एक डॉगी है। उन्होंने अपनी सबसे प्रिय बिल्ली – स्वीटी के यादों को भी साझा किया !

1952 में मसूरी में जन्मी कैंब्रियन हाल स्कूल से पांचवीं तक की शिक्षा के बाद रोशन दलाल ने हैदराबाद से स्कूलिंग पूरी की। 1969-1972 तक बॉम्बे यूनिवर्सिटी से बीए की शिक्षा के बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पुरातन भारतीय इतिहास में एमए, पीएचडी व एमफिल की। रोशन दलाल ने 9 महत्वपूर्ण किताबें लिखी !

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button