FeaturedNewsUttarakhand

सैनिटरी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सार्वजनिक स्थानों पर रेड बिन लगाएंः सचिव

केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिव विनी महाजन और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व जल जीवन मिशन की समीक्षा की

देहरादून। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय की सचिव विनी महाजन और मुख्य सचिव उत्तराखंड राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा जल जीवन मिशन की समीक्षा की।
उन्होंने जिलाधिकारियों को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने, सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक का प्रयोग करने, सैनिटरी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सभी सार्वजनिक स्थलों, पर्यटक स्थानों, होटल, रेस्टोरेंट आदि में रेड बिन लगाने के निर्देश दिए ।
सचिव विनी महाजन और मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को सभी ग्राम सभाओं द्वारा ओडीएफ प्लस कैटेगरी के तहत उदीयमान, उज्ज्वल तथा उत्कृष्ट रेटिंग के लिए किए जा रहे कार्यों को आईएमआईएस पर अपलोड करने निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शत् प्रतिशत घरों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में पेयजल आपूर्ति के लिए अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर से विस्तृत आंकड़े व सूचनाएं एकत्रित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं को समय से पूरा करना जिलाधिकारियों की निजी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में आने वाली बाधाओं व समस्याओं को तत्काल मुख्य सचिव के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सेनिटेशन वर्कर्स के लिए बीमा योजना शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक के उपयोग के संबंध में एक बैठक लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ जल्द आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button