FeaturedNewsUttarakhand

उत्तराखंड में मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी ये हवाई सेवाएं

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग तथा एलायंस एयर के साथ राज्य में एयर कनेक्टीविटी को मजबूत करने के संबंध में बैठक की।

मुख्य सचिव ने बताया, जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी स्कीम लॉन्च करेंगे। इस संबंध में एलायंस एयर के साथ एक MoU किया जाएगा।

राज्य सरकार पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर वाराणसी -पंतनगर- वाराणसी तथा पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर एयर कनेक्टिविटी शुरू करेगी।

इसके साथ ही, कॉस्ट माइनस रेवेन्यू मॉडल के आधार पर अमृतसर-देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-देहरादून तथा देहरादून-अयोध्या-देहरादून मार्गों पर एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। इन मार्गों पर 70 सीटर प्लेन की सेवाएं ली जाएंगी। यह हवाई सेवा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन राज्य होने के कारण प्रदेश में मजबूत एयर कनेक्टीविटी तथा हवाई सेवाओं में सुधार होना आवश्यक है। बेहतर हवाई सेवाओं के कारण दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को अधिक से अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा आपातकालीन स्थिति में स्थानीय लोग भी लाभान्वित होंगे। बैठक में अपर सचिव सी रविशंकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button