
Yuva Josh program MGUMST Jaipur: उत्तराखंड के बाद राजस्थान पहुंचा एम्स के डॉक्टर संतोष कुमार का युवा जोश अभियान
Yuva Josh program MGUMST Jaipur: जयपुर, 15 नवंबर, 2025ः महात्मा गांधी विश्वविद्यालय ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर में “युवा जोश – युवाओं का उत्थान एवं जागरूकता: आशा, शक्ति और सामंजस्य की यात्रा” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। AIIMS ऋषिकेश के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एडिशनल प्रोफेसर एवं यूथ एंड वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. संतोष कुमार ने मेडिकल छात्रों से संवाद के दौरान “मानसिक प्रतिरक्षा” को मज़बूत करने के लिए चुनौतियों को स्वीकार करना और इनसे सीखने पर जोर दिया।
Yuva Josh program MGUMST Jaipur: संस्थान के मेडिकल छात्रों के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम AFPI राजस्थान ने आयोजित किया था। इस आयोजन को स्वस्थ भोजन की जानकारी और सूचित खाद्य विकल्पों को प्रोत्साहित करने वाली “फ्रंट ऑफ पैकेज लैबलिंग (FOPL)” पहल का भी समर्थन प्राप्त हुआ।
Also Read: World Suicide Prevention Day पर युवा जोश कार्यक्रमः जानिए, बच्चों के सवालों पर डॉ. संतोष के जवाब
Also Read: एम्स ऋषिकेश ने बताया, सेवन प्लस वन प्रोग्राम करेगा डेंगी के मच्छरों को कंट्रोल
Also Read: डॉक्टर की युवाओं को सलाहः सरल शब्दों में जानिए एडिक्शन यानी लत से कैसे बचें
Also Read: युवा जोश कार्यक्रम: एम्स के डॉक्टर संतोष कुमार ने कहा, मानसिक स्वास्थ्य जीवन में खुशियों की कुंजी है
Yuva Josh program MGUMST Jaipur: मानसिक एवं शारीरिक सेहत पर विशेष ध्यान
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यूथ एंड वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. संतोष कुमार ने मेडिकल छात्रों के बीच आम मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे अवसाद, तनाव, निराशा और अकेलेपन पर खुलकर बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि “मानसिक प्रतिरक्षा” को मज़बूत करने के लिए इन चुनौतियों को स्वीकारना और उनसे सीखना उतना ही ज़रूरी है, जितना उनसे उबरने की कला सीखना।
Also Read:युवा जोशः युवाओं की लाइफ और करिअर से जुड़े खास सवालों के जवाब
Also Read:एम्स ऋषिकेश की यह सलाह मानिए, दूर रहेंगे मानसिक तनाव से
भावनात्मक संतुलन के लिए सरल उपाय
डॉ. कुमार ने छात्रों के साथ “रूटीन इमोशनल डिसरेगुलेशन” से निपटने के लिए कई आसान और प्रभावी उपाय भी साझा किए। इनमें भावनात्मक संतुलन और आत्मशांति में सहायक “बलून थैरेपी” और “कलर थैरेपी” जैसे तरीके शामिल थे।
कार्यक्रम को विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत सराहा गया, और उन्होंने भविष्य में इस दिशा में और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।













