AIIMS Rishikesh Sports Injury Clinic: जोड़ों की चोट से परेशान मरीजों के लिए सप्ताह में तीन दिन ओपीडी

Rajesh Pandey

AIIMS Rishikesh Sports Injury Clinic: ऋषिकेश, 11 दिसम्बर 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में अब जोड़ों और लिगामेंट की चोटों के  उपचार के लिए स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक चला रहा है। यह क्लीनिक खासतौर से युवाओं और खिलाड़ियों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो रहा है, जहां सर्जरी सहित सभी आवश्यक उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध है।

सप्ताह में तीन दिन संचालित ओपीडी

संस्थान के ट्रॉमा सेंटर के भूतल पर संचालित इस क्लीनिक की ओपीडी सप्ताह में तीन दिन चलती है:

  • सोमवार

  • बुधवार

  • शुक्रवार

AIIMS Rishikesh Sports Injury Clinic: ट्रॉमा सर्जरी विभागाध्यक्ष और स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक के प्रमुख प्रो. कमर आजम ने जानकारी दी कि, “ज्यादातर मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें फिसलने या बाइक से गिरने के कारण घुटने व लिगामेंट की गंभीर चोटें आ जाती हैं। ऐसे सभी घायलों के अलावा कंधे, घुटने, कूल्हे एवं टखने के दर्द तथा लिगामेंट टेंडन से संबंधित जोड़ों के दर्द से ग्रसित रोगियों का इलाज और आवश्यक परामर्श इस क्लीनिक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।”

Also Read: Eye Donation AIIMS Rishikesh: सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 1174 नेत्रदान किए गए, 880 लोगों को मिली आंखों की रोशनी

राष्ट्रीय खेलों में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

इसी वर्ष की शुरुआत में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान राज्य सरकार द्वारा एम्स ऋषिकेश को खेल व चोट प्रबंधन के लिए अधिकृत किया गया था। उस समय एम्स की स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक टीम ने कई खिलाड़ियों का सफल उपचार कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया था।

AIIMS Rishikesh Sports Injury Clinic: एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा, “संस्थान का उद्देश्य खिलाड़ियों व सामान्य मरीजों को उन्नत उपचार और पुनर्वास सुविधाएँ उपलब्ध करवाकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करना है।” उन्होंने बताया कि एम्स ऋषिकेश देश का एकमात्र संस्थान भी है,  जहाँ पिछले 5 वर्षों से स्पोर्ट्स इंजरी पाठ्यक्रम में एमसीएच की उपाधि प्रदान की जा रही है। उन्होंने लोगों से संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

इस स्वास्थ्य सुविधा से बाइक दुर्घटनाओं में लगने वाली घुटने की चोट, जोड़ों को खिसक जाने और तेज दर्द जैसी समस्याओं का समाधान अब और भी आसान हो जाएगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *