By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: TEER technique heart valve repair AIIMS Rishikesh: एम्स ऋषिकेश ने बिना सर्जरी बदला हृदय का लीकेज वाल्व, 65 वर्षीय वृद्ध को मिला नया जीवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > health > TEER technique heart valve repair AIIMS Rishikesh: एम्स ऋषिकेश ने बिना सर्जरी बदला हृदय का लीकेज वाल्व, 65 वर्षीय वृद्ध को मिला नया जीवन
healthNews

TEER technique heart valve repair AIIMS Rishikesh: एम्स ऋषिकेश ने बिना सर्जरी बदला हृदय का लीकेज वाल्व, 65 वर्षीय वृद्ध को मिला नया जीवन

Rajesh Pandey
Last updated: January 8, 2026 5:22 pm
Rajesh Pandey
4 months ago
Share
Doctors at AIIMS Rishikesh saved a 65-year-old patient using TEER technology and MitraClip to repair a leaking heart valve without open-heart surgery. AI generated symbolic Image.
SHARE

TEER technique heart valve repair AIIMS Rishikesh: ऋषिकेश, 08 जनवरी, 2026: एम्स ऋषिकेश के कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने एक जटिल मामले में 65 वर्षीय वृद्ध का जीवन बचाने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। हृदय के वाल्व में गंभीर लीकेज और पंपिंग क्षमता मात्र 20 प्रतिशत रह जाने के बावजूद, डॉक्टरों ने बिना ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ के अत्याधुनिक TEER (टी.ई.ई.आर) तकनीक का उपयोग कर रोगी का सफल इलाज किया है।

Contents
क्या था मामला?TEER तकनीक क्या हैकैसे काम करती है यह तकनीक?

क्या था मामला?

TEER technique heart valve repair AIIMS Rishikesh: रुड़की निवासी 65 वर्ष के एक व्यक्ति को लंबे समय से सांस फूलने और चलने-फिरने में असमर्थता हो रही थे। वर्ष 2023 में उनके हृदय में स्टेंट डाले जा चुके थे, लेकिन हाल ही में उनके माइट्रल वाल्व में गंभीर लीकेज (Severe Mitral Regurgitation) पाया गया। अधिक उम्र और पहले हो चुकी सर्जरी के कारण ओपन हार्ट सर्जरी करना अत्यंत जोखिम भरा था। ऐसे में एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञों ने न्यूनतम इनवेसिव तकनीक अपनाने का निर्णय लिया।

TEER तकनीक क्या है

TEER technique heart valve repair AIIMS Rishikesh: कार्डियोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. बरूण कुमार ने बताया कि हृदय की पंपिंग क्षमता सामान्य (60%) से घटकर मात्र 20% रह गई थी। टीम ने ‘ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर’ (TEER) तकनीक का प्रयोग किया। इसमें MitraClip की सहायता से वाल्व की लीकेज को बंद किया गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरवेंशनल थी, जिसमें मरीज की छाती खोलने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

कैसे काम करती है यह तकनीक?

इस प्रक्रिया में जांघ की रक्त नली के माध्यम से एक छोटी क्लिप हृदय तक पहुंचायी जाती है। यह क्लिप वाल्व के लीकेज वाले हिस्सों को जोड़ देती है, जिससे रक्त का उल्टा प्रवाह रुक जाता है। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह है कि मरीज बहुत जल्दी स्वस्थ होता है और उसे अस्पताल में कम समय बिताना पड़ता है। जगतवीर सिंह को सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इस जटिल प्रक्रिया को पूरा करने वाली टीम में डॉ. बरूण कुमार के साथ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुवेन कुमार, सीटीवीएस विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अंशुमान दरबारी और एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार शामिल रहे। 

You Might Also Like

हर हर महादेव के जयकारों के बीच खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट
एफटीवी एशियन फैशन टूरः एम्पावर सोसाइटी के सहयोग से पारंपरिक पहनावे की झलक
NIEPVD para-athletes: 14वीं सब-जूनियर और जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए NIEPVD के पैरा-एथलीट तैयार
इस “परफेक्ट सोलर सिस्टम” में जीवन तलाशेंगे वैज्ञानिक
स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताया तो इन समस्याओं से जूझने के लिए तैयार हो जाएं
TAGGED:AIIMS RISHIKESHCardiology News Uttarakhand.Dr. Barun KumarHeart Valve Leakage TreatmentMitraClip IndiaNon-surgical heart repairTEER technology
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Stray animal management Uttarakhand: सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से हटेंगे बेसहारा पशु, कांजी हाउस में रखे जाएंगे, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Next Article Kendriya Vidyalaya Gairsain Uttarakhand: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?