By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Pharmacy Course Admission Rules: फार्मेसी कोर्स प्रवेश के लिए एक्ट का पालन करने की हिदायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > education > Pharmacy Course Admission Rules: फार्मेसी कोर्स प्रवेश के लिए एक्ट का पालन करने की हिदायत
educationhealthNews

Pharmacy Course Admission Rules: फार्मेसी कोर्स प्रवेश के लिए एक्ट का पालन करने की हिदायत

Rajesh Pandey
Last updated: December 11, 2025 8:34 pm
Rajesh Pandey
4 months ago
Share
SHARE

Pharmacy Course Admission Rules: देहरादून। उत्तराखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने राज्य के 50 से अधिक शिक्षण संस्थानों को पत्र भेजकर डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी फार्मा) और बैचलर इन फार्मेसी (बी फार्मा) कोर्स में प्रवेश के लिए फार्मेसी एक्ट के अनुरूप नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। काउंसिल ने चेतावनी दी है कि गलत प्रवेश देने पर संस्थान स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Contents
Pharmacy Course Admission Rules: इंटरमीडिएट में अलग-अलग विषयों में पास होना अनिवार्यगलत प्रवेश से छात्रों का भविष्य खतरे मेंPharmacy Course Admission Rules: दस्तावेज जांचने के निर्देश

Pharmacy Course Admission Rules: इंटरमीडिएट में अलग-अलग विषयों में पास होना अनिवार्य

रजिस्ट्रार के. एस. फर्स्वाण ने बताया कि फार्मेसी अधिनियम 1948 और संबंधित एजुकेशन रेगुलेशन (1992, 1994, 2014) के विपरीत कुछ कॉलेज/विश्वविद्यालय छात्रों को इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दे रहे हैं।

रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया है कि डी फार्मा और बी फार्मा में प्रवेश के लिए छात्र को इंटरमीडिएट (12वीं) की साइंस स्ट्रीम में निम्नलिखित सभी विषयों में पृथक-पृथक (अलग-अलग) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है:

  • अंग्रेजी

  • भौतिक विज्ञान (Physics)

  • रसायन विज्ञान (Chemistry)

  • जीव विज्ञान (Biology) तथा/या गणित (Mathematics)

गलत प्रवेश से छात्रों का भविष्य खतरे में

फर्स्वाण ने बताया कि कुछ संस्थान अनिवार्य विषयों में अनुत्तीर्ण (फेल) छात्रों को भी दाखिला दे रहे हैं। ऐसे छात्र जब कोर्स पूरा करने के बाद पंजीकरण के लिए काउंसिल कार्यालय आते हैं, तो अनिवार्य विषयों में पास न होने के कारण उनका पंजीकरण नहीं हो पाता है। इससे उनका भविष्य खराब हो रहा है और आर्थिक नुकसान भी होता है।

Read Also: Journalist welfare India government: केंद्र सरकार की पत्रकार कल्याण योजना को जानिए, संसद में सरकार ने दिया यह जवाब

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में कई छात्रों द्वारा नैनीताल हाईकोर्ट में वाद (केस) भी दायर किया गया है।

Pharmacy Course Admission Rules: दस्तावेज जांचने के निर्देश

रजिस्ट्रार ने सभी संस्थानों और विश्वविद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे डी फार्मा और बी फार्मा में प्रवेश देते समय छात्र-छात्राओं के सभी दस्तावेजों की भली-भांति जांच कर लें। संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्र इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम के सभी अनिवार्य विषयों में अलग-अलग उत्तीर्ण हों। काउंसिल ने दोहराया कि भविष्य में फार्मेसी एक्ट के विपरीत दिए गए किसी भी गलत प्रवेश की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।

You Might Also Like

Uttarakhand विधानसभा उपचुनावः बद्रीनाथ की जनता का दलबदल पर करारा जवाब
बड़ी खबर: अब एम्स ऋषिकेश में हो रही छोटे बच्चों की हार्ट सर्जरी
कार्यस्थल का खराब माहौल भी अवसाद की बड़ी वजह
Uttarakhand bear man-eater : थलीसैंण ब्लाक में आतंक मचा रहे भालू को मारने के आदेश, पर पहले ये कदम उठाएंगे
रिसर्चः आपके भोजन का नींद और बुद्धि से नाता
TAGGED:B Pharma admissionD Pharma admissionEducation Regulation 1992intermediate science subjectsmandatory passing markspharmacy act 1948Pharmacy Council UttarakhandUttarakhand colleges notice
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Journalist welfare India government: केंद्र सरकार की पत्रकार कल्याण योजना को जानिए, संसद में सरकार ने दिया यह जवाब
Next Article AIIMS Rishikesh Sports Injury Clinic: जोड़ों की चोट से परेशान मरीजों के लिए सप्ताह में तीन दिन ओपीडी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?