उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों को दिया बड़ा टारगेट

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पांच साल में प्रदेश में विद्युत उत्पादन दोगुना करने के लिए यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों से उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आने की उम्मीद है। राज्य में औद्योगिक और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण साबित होंगे।

विद्युत उत्पादन और सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने सभी ट्रांसफार्मर का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिए, खासकर वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए। राज्य में तेजी से स्थापित हो रहे औद्योगिक संस्थानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जाएंगे।

लघु जलविद्युत परियोजनाएं और सौर ऊर्जा
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जिन लघु जलविद्युत परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उन्हें तेजी से पूरा किया जाए। सरकारी भवनों में सोलर रूफटॉप के माध्यम से विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से युवाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार मिले, इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को अधिक से अधिक मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। नये बिजली घरों के निर्माण और ट्रांसमिशन लाइन अपडेट करने की प्रक्रिया को तेज करने और लाइन लॉस को कम करने के लिए प्रभावी योजनाओं पर भी काम किया जाएगा। विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की योजनाओं पर भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

जलविद्युत परियोजनाओं की प्रगति
बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में 121 मेगावाट क्षमता की 06 लघु जलविद्युत परियोजनाएं आवंटित की गई हैं। इनमें से 24 मेगावाट की मेलेखेत और 21 मेगावाट की खुटानी जल विद्युत परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी हो जाएंगी, जबकि 22.80 मेगावाट की बर्नीगाड और 06 मेगावाट की रयात जल विद्युत परियोजना पर आगामी दो वर्षों में कार्य शुरू किया जाएगा।

Keywords: उत्तराखंड विद्युत उत्पादन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ऊर्जा विभाग समीक्षा, यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल, लघु जलविद्युत परियोजनाएं, सौर ऊर्जा, पीएम सूर्यघर योजना, विद्युत लाइनों भूमिगत, सेफ्टी ऑडिट, औद्योगिक संस्थान।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *