Uttarakhand Health Dept Recruits: 34 एक्स-रे टेक्नीशियन, 31 नर्सिंग ट्यूटर, और सात सोशल वर्कर

Rajesh Pandey
Uttarakhand Health Dept Recruits
Uttarakhand Health Dept Recruits
देहरादून, 17 अप्रैल 2025ः उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग में 72 नियुक्तियां (Uttarakhand Health Dept recruits) की हैं। राज्य को 34 नए एक्स-रे टेक्नीशियन मिले हैं, जिनकी तैनाती पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के चिकित्सा इकाइयों में की जाएगी। इससे इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 31 नर्सिंग ट्यूटर और 7 मेडिकल सोशल वर्कर के पदों के भर्ती परिणाम भी घोषित किए हैं। इनकी नियुक्ति (Uttarakhand Health Dept Recruits) राज्य के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों में होगी।

देखें-उत्तराखंड राज्य के अन्तर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत ट्यूटर (नर्सिंग) के रिक्त 31 पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम

देखें- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत एक्स-रे टेक्नीशियन के रिक्त 34 पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम

देखें- उत्तराखंड राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत मेडिकल सोशल वर्कर (सोशल वर्कर/साइकेट्री वर्कर) के रिक्त 07 पदों (बैकलॉग सहित) का अंतिम परीक्षा परिणाम

एक्स-रे टेक्नीशियन: स्वास्थ्य जांच में सुधार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रभारी महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि चयन बोर्ड ने 34 एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए अंतिम परिणाम जारी किया है। इन टेक्नीशियनों को जल्द ही पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों के अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। डॉ. टम्टा ने कहा कि इनकी नियुक्ति से एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, और सीटी स्कैन जैसी जांच सेवाओं में सुधार होगा, जिससे मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट मिलेगी। Uttarakhand Health Dept Recruits

नर्सिंग ट्यूटर और सोशल वर्कर: शिक्षा और सेवा में प्रगति

चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि 31 नर्सिंग ट्यूटर की नियुक्ति से राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां तेज होंगी। इन ट्यूटर को जल्द ही विभिन्न कॉलेजों में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, 7 मेडिकल सोशल वर्कर की नियुक्ति राजकीय मेडिकल कॉलेजों में होगी, जो मरीजों और उनके परिवारों को सामाजिक और भावनात्मक सहायता प्रदान करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड का कहना है, “स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 72 पदों पर भर्ती परिणाम जारी किए गए हैं, जिसमें 34 एक्स-रे टेक्नीशियन, 31 नर्सिंग ट्यूटर, और 7 मेडिकल सोशल वर्कर शामिल हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र तैनाती दी जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तराखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

यह भी पढ़ें- UKSSSC Group C Recruitment 2025: इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *