15 मई से अवलोकन के लिए उपलब्ध होंगी शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं, तीन दिन में आपत्तियों का निराकरण

Rajesh Pandey

Uttarakhand State Primary Teachers’ Union Addresses Pending Issues in Raipur

देहरादून, 15 अप्रैल 2025ः उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (Uttarakhand Teachers’ Union) रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी के नेतृत्व में उप शिक्षा अधिकारी रायपुर हेमलता गौड़ उनियाल से शिक्षकों के विभिन्न लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए वार्ता की।

वार्ता में अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी और मंत्री बिनोद सिंह असवाल ने बिंदुवार मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उप शिक्षा अधिकारी ने सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उप शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका और सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) पासबुक पूर्ण करके 15 मई से 25 मई के बीच शिक्षकों को अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी जाएंगी। चयन, प्रोन्नत वेतनमान, और सत्रांत लाभ से संबंधित प्रकरणों पर लगी आपत्तियों का तीन दिनों में निराकरण कर प्रकरणों को जनपद कार्यालय को भेज दिया जाएगा।

सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन और जीपीएफ भुगतान के बारे में उन्होंने बताया कि रायपुर विकासखंड से सेवानिवृत्त 24 शिक्षकों के अधिकांश प्रकरण पूर्ण हो चुके हैं। अप्रैल माह में ही सभी देयकों का भुगतान कर दिया जाएगा और इसी माह से पेंशन शुरू हो जाएगी। चयन, प्रोन्नत, और वेतन वृद्धि से संबंधित एरियर तैयार करने का कार्य एक मई से शुरू होगा। वेतन विसंगतियों के प्रकरणों की दोबारा जांच कर शीघ्र सुधार का आश्वासन भी दिया गया।

रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविंद सोलंकी उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

वार्ता में शामिल प्रतिनिधि मंडल में संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी, मंत्री बिनोद सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष प्रशांत सकलानी, संरक्षक रविंद्र नाथ उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता लिंगवाल, संयुक्त मंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष विमला रावत, उप मंत्री अनीता नैथानी, प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री प्रकाश पुरोहित, आशा मोहन, प्रचार मंत्री सुनीता रावत, अंजली सेठी, कांति रावत, और प्रचार मंत्री (महिला) गीता गौड़ आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

https://schooleducation.uk.gov.in/

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *