By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मानव भारती स्कूल के छात्रों ने डोईवाला में जाना, कैसे करते हैं कूड़ा प्रबंधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Doiwala News > मानव भारती स्कूल के छात्रों ने डोईवाला में जाना, कैसे करते हैं कूड़ा प्रबंधन
Doiwala NewseducationNews

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने डोईवाला में जाना, कैसे करते हैं कूड़ा प्रबंधन

Rajesh Pandey
Last updated: April 19, 2025 4:17 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

Manav Bharti Students Visit Doiwala Waste Management Plant

देहरादून, 19 अप्रैल 2025

मानव भारती स्कूल देहरादून के कक्षा सात और आठ के 20 छात्र – छात्राओं ने डोईवाला नगर पालिका के कूड़ा प्रबंधन एवं रिकवरी प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। नगर पालिका के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सचिन रावत ने बच्चों को घर से ही कूड़े को अलग-अलग करने तथा इसके प्रबंधन और कम्पोस्ट बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मानव भारती स्कूल नेचर कनेक्ट अभियान के अंतर्गत बच्चों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। शनिवार सुबह छात्र-छात्राओं का दल डोईवाला स्थित नगर पालिका के एमआरएफ (मैटिरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पहुंचे, जहां चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर सचिन रावत ने उनको घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने वाली गाड़ी के विभिन्न हिस्सों और उनमें डाले जाने वाले कूड़े के विभिन्न प्रकार के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि कूड़े वाली गाड़ी में गीला और सूखा कूड़ा के लिए अलग-अलग बॉक्स होते हैं, पर इसमें खतरनाक नुकीले, धारदार, कांच, इलेक्ट्रानिक कचरा आदि के लिए होता है। इन बॉक्स के रंग अलग अलग होते हैं, ताकि आसानी से समझ में आ सके कि किस बॉक्स में क्या निस्तारित करना है।

डोईवाला नगर पालिका इस तरह करती है कूड़े से कमाई

रावत ने बच्चों को कॉम्पेक्टर मशीन संचालित करके दिखाया कि नगर पालिका प्लास्टिक की बोतलों, कपड़े, गत्ते, पन्नियों आदि के किस तरह एक खास दबाव डालकर बंडल बनाती है, ताकि इनको रखने और रिसाइकल के लिए प्लांट तक भेजने में आसानी हो सके। साथ ही, कूड़े के विभिन्न प्रकारों पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया, जैविक कचरे से खाद बनाई जाती है। पैकिंग में इस्तेमाल की जाने वाली पन्नियों, शूज एवं चप्पलों का कचरा, प्लास्टिक की खाली बोतलें किस तरह रिसाइकिल होती हैं और इनसे बनने वाले उत्पाद क्या होते हैं।

भ्रमण (Manav Bharti Students Visit Doiwala Waste Management Plant) के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार का कचरा अलग करने वाली मशीन दिखाई गई। साथ ही, उनसे अपील की गई कि वो घर से ही कूड़े को अलग करें, ताकि कूड़ा प्रबंधन के दौरान नगर पालिका को आसानी हो सके। एमआरएफ सेंटर की सुपरवाइजर मीरा शर्मा ने कहा, सेनिटरी पेड्स सहित अन्य कचरे को अलग से पैक करके उस पर लाल रंग से निशान लगा दें, तो इसका निस्तारण करने में आसानी होगी। उन्होंने बच्चों में जागरूकता के लिए इस भ्रमण कार्यक्रम के लिए मानवभारती स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

अंत में, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर सचिन रावत ने सभी बच्चों एवं शिक्षिकाओं पूनम ढौंडियाल तथा लता थपलियाल को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।

डोईवाला के सिमलास पहुंचे मानवभारती स्कूल के छात्र-छात्राओं  ने जाना, कैसे होती है गन्ने की खेती 

 

You Might Also Like

पंद्रह ग्राम पंचायतें ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ पुरस्कार से सम्मानित
उत्तराखंड में 59.34 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड, 14 लाख से ज्यादा ने उठाया लाभ
युवा वोटर्स को प्रेरित करेंगे चाचा चौधरी और साबू
धामी की मेहनत को सराहा, एक विधायक उनके लिए सीट छोड़ने को तैयार
प्रख्यात पर्यावरणविद् सुन्दर लाल बहुगुणा का निधन
TAGGED:CompostingDehradun Environmental EducationDoiwala Waste ManagementManav Bharti SchoolRecycling Plant VisitSwachh BharatUttarakhandWaste Segregation
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Anemia Mukt Bharat: शरीर में रक्त की कमी के खिलाफ बड़ा अभियान
Next Article उत्तराखंड में सोमवार को स्कूलों में धूमधाम से मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?