UKPSC RO/ARO Result: UKPSC ने घोषित किया RO/ARO का रिजल्ट, पहले निरस्त किया था यह रिजल्ट

Rajesh Pandey
UKPSC declared RO/ARO Exam Result

UKPSC RO/ARO Result 2023

हरिद्वार, 12 अप्रैल, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा-2023 का चयन परिणाम घोषित किया है।

आयोग की वेबसाइट का लिंक https://psc.uk.gov.in/

आयोग ने पूर्व में भी यह परीक्षा परिणाम घोषित किया था, जिसे बाद में कुछ कारणों से निरस्त कर दिया गया था।

आयोग के अनुसार, 28 मार्च, 2025 को परिणाम घोषित किया गया था। उक्त चयन परिणाम ((UKPSC RO/ARO Result ) घोषित होने के बाद चयन परिणाम में तकनीकी त्रुटि संज्ञान में आने के कारण आयोग ने इसको निरस्त कर दिया था।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 26 एवं 27 अक्टूबर 2024 को समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (UKPSC RO/ARO Exam) आयोजित की थी।

अधिक जानकारी के लिए देखें- चयन परिणाम ।  कट ऑफ मार्क्समार्क्स ऑफ कैंडिडेट्स

बड़ी खबरः उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर नौकरियां, 16 अप्रैल से करें आवेदन

रोजगार की यह खबर भी देखें-

UKSSSC भर्ती 2025: 416 समूह ग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 416 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 15 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए- आयोग का विज्ञापन

पदनाम-सहायक समीक्षा अधिकारी,पटवारी,लेखपाल,ग्राम विकास अधिकारी व अन्य के लिखित प्रतियोगी परीक्षा के विज्ञापन हेतु क्लिक करें 

महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि  09 अप्रैल, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि 15 अप्रैल, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि  15 मई, 2025
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 18 मई से 20 मई, 2025 तक
लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि 27 जुलाई, 2025

इन पदों के लिए मांगे आवेदन
सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखंड राज्यपाल सचिवालय), वैयक्तिक सहायक (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग), सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग), राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) (राजस्व विभाग), राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) (राजस्व विभाग),ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग), ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग), स्वागती (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद्), सहायक स्वागती (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद्)।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *