पर्यावरण बचाओ आंदोलन देहरादून का सागर ताल से लेकर खलंगा तक वाक एंड टॉक कार्यक्रम

Rajesh Pandey

Save Environment Movement Dehradun: Khalanga Walk and Talk Event 2025

देहरादून, 12 अप्रैल 2025

पर्यावरण बचाओ आंदोलन देहरादून (Save Environment Movement Dehradun) ने 12 अप्रैल 2025 शनिवार को सागर ताल से लेकर खलंगा तक वाक एंड टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान  हैदराबाद केंद्रीय विश्वाविद्यालय एवं देहरादून में हो रहे पेड़ों के कटान के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की।

बारिश के मौसम के बावजूद भारी संख्या में देहरादून के लोगों ने कार्यक्रम में हाज़िरी लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं पेड़ों के कटान के खिलाफ अपनी एकजुटता को मजबूती से व्यक्त किया।

पर्यावरण प्रेमी एवं जनमुद्दों के पैरोकार त्रिलोचन भट्ट ने बताया,  वाक एंड टॉक के मुख्य वक्ता अजय शर्मा ने खलंगा वन के वृक्षों, पौधों, पशु, पक्षियों, दीमकों की बाम्बी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में बलभद्र खलंगा समिति के प्रतिनिधि सेवानिवृत्त कर्नल थापा ने खलंगा युद्ध के विस्तृत इतिहास को सभी के समक्ष रखा।

कार्यक्रम की शुरुआत सतीश धौलाखंडी ने जन गीतों को गाकर की।

कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योत्सना रावत ने किया।

पर्यावरण बचाओ आंदोलन अब जनता के बीच पर्यावरण संबंधित शिक्षा का प्रसार कर जागरूकता अभियान को जनता के बीच ले जाने की ओर अग्रसर है।

आंदोलन का स्पष्ट मानना है कि पर्यावरण और प्रकृति को बचाने के लिए सर्वप्रथम पर्यावरण और प्रकृति को जानना जरूरी है। इसी क्रम में भ्रमण एवं शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के विभिन्न वनों एवं क्षेत्रों में किया जा रहा है।

इस कड़ी में इस वर्ष का पहला कार्यक्रम खलंगा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में इरा चौहान, नितिन मलेठा, हिमांशु चौहान, लेखराज, विजय भट्ट, इन्द्रेश नौटियाल, कमलेश खंतवाल, योगेंद्र नेगी, कनिका, निवेदिता, हरीश तिवारी, एसएस रावत, अनीश लाल, रूचि, जया सिंह, सिद्धार्थ गुप्ता, नकुल, सागर, सरकार, कार्तिकेय शर्मा, जयशिखा, जयंत आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेश रोड के सात मोड़ पर पेड़ों को बचाने के लिए जुटे लोग

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *