CareerFeaturedjobNewsUttarakhand

UKSSSC: 25 अगस्त को है परीक्षा, केंद्र आवंटन और प्रवेश पत्रों को लेकर महत्वपूर्ण सूचना

उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा 25 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित कर रहा है। इन पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 20 अगस्त, 2024 से आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें- आयोग की विज्ञप्ति

आयोग के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों को उनके द्वारा आवेदन पत्र में चुने गए जनपदों में निकटस्थ परीक्षा केन्द्र उपलब्ध न होने के कारण अन्य जनपदों में बनाए गए परीक्षा केन्द्र आवंटित हो गए हैं। अभ्यर्थियों ने इस संबंध में कठिनाई व्यक्त की है और प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए हैं। इस आधार पर आयोग ने उनके द्वारा चुने गए जनपदों के निकटस्थ जनपदों में बनाए गए परीक्षा केन्द्र आवंटित कर नये प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अपना प्रवेश पत्र पुनः आयोग की बेवसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड करें। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश-पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button