FeaturedhealthNews

भारत में 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम बढ़ रहाः एम्स

यूरोलाॅजिकल कैंसर के प्रति जागरूकता और ग्रसित रोगियों के समुचित इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश बना रहा समग्र कार्यक्रम

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

यूरोलाॅजिकल कैंसर के प्रति आम लोगों को जागरूक करने और इस बीमारी से ग्रसित रोगियों के समुचित इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश एक समग्र कार्यक्रम तैयार कर रहा है। अगले महीने 13 जुलाई को उत्तराखंड के राज्यपाल इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न स्थानों से यूरोलाॅजिकल विशेषज्ञ चिकित्सक अपने अनुभवों और विचारों को साझा करेंगे।

यूरोलाॅजिकल कैंसर से सम्बन्धित विभिन्न बीमारियों के निदान के लिए एम्स ऋषिकेश के यूरोलाॅजी विभाग लम्बे समय से विशेष अभियान का संचालन कर रहा है। अभियान के तहत जन-जागरूकता के कार्यक्रमों के अलावा सेमिनारों का आयोजन, गोष्ठियां और लाइव कार्यशालाओं का आयोजन शामिल है। इस श्रृंखला में अब अगले महीने 13 जुलाई को एम्स के मुख्य सभागार में एक वृहद सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित यूरोलाॅजिकल कैंसर को मात दे चुके उन सभी लोगों के विचार साझा होंगे जो एम्स के यूरोलॉजी विभाग में इलाज करवाने के बाद पूर्व में अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और वर्तमान में स्वस्थ जीवन बिता रहे हैं।

यूरोलाॅजी विभाग के हेड और कार्यक्रम के आयोजन सचिव डाॅ. अंकुर मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह करेंगे, जबकि दिल्ली एम्स के निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास, पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. विवेक लाल और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम को एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह विशेष तौर से संबोधित करेंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यूरोलाॅजिकल कैंसर और इसके प्रति जागरूकता विषय पर प्रकाशित एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही, यूरोलाॅजिकल कैंसर से जूझ रहे लोगों की सुविधा के लिए विभाग एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी होगा।

उल्लेखनीय है कि भारत में 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के विकसित होने का जोखिम तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा किडनी और यूरीन ब्लाडर में भी कैंसर होने के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं।

एम्स ऋषिकेश के यूरोलॉजी विभाग का प्रयास है कि यूरोलाॅजिकल कैंसर के प्रति आम लोगों को जागरूक कर उन्हें इस बीमारी के लक्षणों, बचाव और इलाज के प्रति विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इस विषय में यूरोलॉजी विभाग पूर्व में भी विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर कई सफल कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मूत्र रोग से सम्बंधित यूरोलॉजिकल कैंसर से जूझ रहे हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button