स्कूल की छत का प्लास्तर गिरने से घायल हुईं तीन छात्राएं, पर चार दिन बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे बीईओ

Rajesh Pandey

देहरादून। 13 दिसंबर 2024

देहरादून जिला के सहसपुर ब्लॉक में राजकीय विद्यालय ईदगाह बस्ती के विद्यालय भवन की छत का प्लास्तर गिरने से तीन छात्राएं घायल हो गईं, पर खंड शिक्षा अधिकारी ने चार दिन बाद भी स्कूल पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने घटना का संज्ञान लेकर जांच रिपोर्ट के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर का एक दिन का वेतन रोकने तथा प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की कार्यवाही की। जांच रिपोर्ट में खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही सामने आई।

देखें-   जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन का आदेश

जांच में पता चला कि उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना चार दिन तक भी नही दी गई। घटना के चार दिन बाद भी स्कूल का स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका द्वारा कई बार स्कूल के जर्जर भवन की सूचना देने तथा छात्राओं के चोटिल होने की सूचना के बाद भी न तो स्कूल का निरीक्षण किया गया और न ही सुधारीकरण के लिए कोई कदम उठाए गए।

जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर का एक दिन का वेतन रोकते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाही की।

जरूर पढ़ें- देहरादून जिले में स्कूल की छत का प्लास्तर गिरा, सीईओ-बीईओ को नोटिस

बीईओ सहसपुर के खिलाफ जांच रिपोर्ट में मिले ये तथ्य

  • पदेन दायित्वों का निर्वहन नहीं करना
  • प्रधानाध्यापिका द्वारा (पत्राचार के माध्यम से) पूर्व में सूचित किए जाने के बाद भी विद्यालय भवन से छात्राओं को अन्यत्र सुरक्षित भवन में स्थानान्तरित नहीं करना
  • घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं देना
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी को अवकाश की मिथ्या सूचना देना  – इनपुट जिला सूचना कार्यालय देहरादून
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *