देहरादून में सर्वे चौक के पास बन रही पार्किंग, गाड़ियां खड़ी होने लगीं

Rajesh Pandey
देहरादून। 12 दिसंबर 2024 ट
देहरादून शहर में सर्वे चौक के पास करनपुर पुलिस चौकी से लगे काबुल हाउस स्थल पर पार्किंग का निर्माण चल रहा है। उक्त मैदान को समतल करके पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
वहीं निर्माणाधीन पार्किंग में अब वाहन पार्क होने शुरू हो गए हैं, जिससे लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए नए पार्किंग स्थल चिन्हित कर रहा है। इसी क्रम में काबुल हाउस में 9988.304 वर्ग मीटर में पार्किंग विकसित की जा रही है। इसमें लगभग 300 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। लगभग 99.35 लाख के इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *