डोईवाला में पब्लिक इंटर कॉलेज से निकाली गई नशे के खिलाफ जागरूकता रैली

Rajesh Pandey

डोईवाला। 18 दिसंबर, 2024

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति के तत्वावधान में पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में मां गंगा की स्वच्छता व ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड को लेकर जागरूकता रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने नदियों को स्वच्छ रखने के साथ ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड का संकल्प लियाl

पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में आदर्श संस्था का रैली और गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला अनिल जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए छात्र-छात्राओं, युवाओं को आगे आकर पुलिस प्रशासन को सहयोग करना होगाl

नशे की गर्त में पड़कर युवा पीढ़ी अपने भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रही है, हमें नशे से दूर रहना होगा।

उन्होंने युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया l

विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को गर्त में लेकर जाता है, अभिभावकों एवं शिक्षकों को अपने बच्चों को इस बुराई से दूर रखने का कार्य करना चाहिए।

संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने संस्था द्वारा गंगा स्वच्छता, ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता आदि सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्र में संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, संस्था सचिव हरीश कोठारी, प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा आदि ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

गोष्ठी के बाद डोईवाला नगर क्षेत्र में जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली चौक बाजार, रेलवे रोड होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश वर्मा की अध्यक्षता व हिंदी विभागाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता शोभित उनियाल, प्रकाश कोठारी, उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल, आशुतोष डबराल, मयंक शर्मा, भारत गुप्ता, कांस्टेबल लाखन सिंह, वीर सिंह, निखिल, सोहन सिंह, कुलदीप के अलावा छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *