AIIMS Rishikesh की हेली एंबुलेंस सेवा आपात हालात में बन रही संजीवनी

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। 20 दिसंबर, 2024

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश की आपातकालीन हेली एंबुलेंस सेवा दुर्घटना के घायलों व गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। गुरुवार देर शाम हेली एंबुलेंस से टिहरी व रुदप्रयाग जिलों से दो गंभीर घायलों को रेस्क्यू करके एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इनमें से एक मरीज को आवश्यक परीक्षण एवं उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि दूसरे पेशेंट का उपचार जारी है।

गुरुवार शाम टिहरी जिले में आयोजित एक्रो फेस्टिवल में प्रतिभाग के दौरान प्रतापनगर क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग पायलट हार्दिक कुमार घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर अखिलेश उनियाल व ताराचंद वर्मा के आब्जर्वेशन में हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां सिटी स्कैन व अन्य जरूरी जांच के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। पेशेंट को शुक्रवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

रुद्रप्रयाग में गहरी खाई में गिरने से गंभीररूप से घायल युवती को नर्सिंग ऑफिसर शशिकांत की देखरेख में हेली एंबुलेंस के जरिए एम्स लाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में घायल का उपचार जारी है।

हेली एंबुलेंस के नोडल अधिकारी डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि निशुल्क हेली एंबुलेंस के लिए ट्रॉमा व अन्य अत्यधिक गंभीर श्रेणी के मरीजों को तत्काल उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन- मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सहयोग लिया जा सकता है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *