By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: होशियार किसान ने लुटेरे को सिखाया सबक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > होशियार किसान ने लुटेरे को सिखाया सबक
FeaturedSHORT STORY FOR KIDS

होशियार किसान ने लुटेरे को सिखाया सबक

Rajesh Pandey
Last updated: July 22, 2021 8:04 pm
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
Short stories
SHARE

बहुत पहले की बात है कि एक किसान दूसरे गांव में लगे पशु मेले से लौट रहा था। उनके पास एक भैंस थी और कुछ पैसे थे। उन्होंने मेले में अनाज बेचा था और उसके बदले एक भैंस खरीदकर ला रहे थे। लौटते समय अंधेरा हो गया था और किसान अकेले ही अपने गांव की ओर आ रहा था।

रास्ते में एक लुटेरे ने मजबूत छड़ी दिखाते हुए उनको रोका और कहा, जो भी कुछ तुम्हारे पास है, मेरे हवाले कर दो। किसान ने सोचा, जान है जहान है। किसान ने अपने सारे पैसे लुटेरे को सौंप दिए। किसान ने कहा, मेरे पास जो भी कुछ था, तुमको दे दिया, अब मुझे जाने दो। यह कहकर किसान भैंस की रस्सी को पकड़कर अपने गांव की ओर चल दिया।

पीछे से लुटेरे ने आवाज लगाई, यह भैंस भी कहां लेकर जा रहे हो। इसको भी मेरे हवाले करो, नहीं तो अंजाम तुम जानते ही हो। किसान ने कहा, ठीक है भाई, भैंस भी रख लो। अब तो मुझे जाने दो। लुटेरे ने कहा, हां अब तुम जा सकते हो। लुटेरे के यह कहते ही किसान अपने गांव की ओर चल दिया।

दो कदम चलने के बाद पीछे मुड़कर किसान ने लुटेरे से कहा, क्या तुम मुझे अपनी छड़ी दे सकते हो। लुटेरे ने कहा, तुम क्या करोगे इस छड़ी का। किसान ने जवाब दिया, मैं दो दिन से मेले में था। घर खाली लौटकर जाऊंगा तो पत्नी और बच्चे बुरा मान जाएंगे। वो कहेंगे मेले से खाली हाथ लौट आए। यह छड़ी मिल जाएगी तो कुछ तो होगा दिखाने के लिए।

लुटेरे ने कहा, ठीक है, तुम यह छड़ी ले सकते हो। यह कहते हुए लुटेरे ने किसान को छड़ी पकड़ा दी। किसान ने छडी हाथ में लेते ही लुटेरे पर हमला कर दिया। दनादन छड़ी पड़ते ही लुटेरा हाथ जोड़ने लगा। उसने किसान से लूटे हुए पैसे और भैंस वापस कर दिए। किसान खुशी खुशी अपने गांव लौट आया।

Story for kids in hindi, Story for kids bedtime, story for kids with moral, story for kids short, story for kids-hare and the tortoise, story for kids in hindi, Bachchon ki kahaniya, Baal Katha

You Might Also Like

उत्तराखंड में कोविड के बाद किसानों पर दूसरा बड़ा संकट
झूठे दावों और टीवी डिबेट में असंसदीय भाषा पर निजी चैनलों को चेतावनी
National Milk Day: मिल्क मैन ऑफ इंडिया और श्वेत क्रांति को याद करने का दिन
ओलंपिक 2020ः बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक
उपनल कार्मिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी बनाएं ठोस नीतिः स्वास्थ्य मंत्री
TAGGED:Baal KathaBachchon ki kahaniyanewslive24x7.comstories platformStory for kids bedtimeStory for kids in hindistory for kids shortstory for kids with moralstory for kids-hare and the tortoise
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article दो बच्चे और बादाम
Next Article फूलों वाली बच्ची
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?