वीडियोः सतर्क रहिए, देहरादून में इस तरह घर से उठाया जा रहा कीमती सामान

Rajesh Pandey

देहरादून। देहरादून के लूनिया मोहल्ला में दिन के वक्त एक युवक घर में घुसा और मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। पीड़ित परिवार की सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर चली गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई।

पीड़ित विशाल लोधा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब चार बजे एक युवक उनके घर में घुसा और कमरे में रखा मोबाइल फोन चोरी करके भाग गया। घटना के वक्त उनकी माताजी दूसरे कमरे में थी। यह पूरी घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है, उनकी माताजी एक कमरे से दूसरे कमरे में जा रही हैं। थोड़ी देर में ही गली में घूम रहे युवक ने इधर उधर देखा और फिर कमरे में घुसा और थोड़ी ही देर में तेज कदमों से वहां से चला गया। सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा साफ दिख रहा है।

अंदेशा जताया जा रहा है कि यह युवक नशा करता है, जिसने नशे के लिए चोरी की है। हालांकि इस बारे में चोरी करने वाले युवक के पकड़े जाने और जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

विशाल ने बताया, इस घटना के वक्त वह अपने कार्यालय में थे। शाम को घर आकर पता चला कि माताजी का मोबाइल फोन नहीं मिल रहा। सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो इस घटना का पता चला। उन्होंने चीता पुलिस को सूचना की। पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी सूचना रजिस्टर में लिखकर, जानकारी लेकर वापस चली गई। पीड़ित विशाल ने पुलिस से उनका मोबाइल फोन दिलवाने की मांग की है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *