उत्तराखंड में 18 से 44 आयु वर्ग का कोविड वैक्सीनेशन दस मई से

Rajesh Pandey
Image from:- Internet
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर राज्य में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों का कोविड वैक्सीनेशन 10 मई 2021 से शुरू किया जा रहा है।
उत्तराखंड में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य सरकार कोविड वैक्सीन खरीद रही है। कोविड 19 वैक्सीन की निर्माता कम्पनी ने वैक्सीन की आंशिक आपूर्ति कर दी है।
स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने वैक्सीन मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि आठ मई 2021 को कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज इंडिगो एयरलाइन से देहरादून जौलीग्रांट पहुंची, जहां से उसे राज्य औषधि भंडार केन्द्र, चन्दरनगर के कोल्ड स्टोर/वॉक इन कूलर में रख दिया गया है और सभी जिलों को आपूर्ति की जा रही है।
सचिव अमित नेगी ने बताया कि वैक्सीन 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए है और अब राज्य में 10 मई 2021 से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के इस आयु वर्ग के अंतर्गत राज्य के लगभग 50 लाख लोगों को निशुल्क वैक्सीन दी जाएगी। टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों को मिलेगी।
टीकाकरण के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए 28 अप्रैल 2021 से कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी गई थी, जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले लाभार्थियों को टीकाकरण कराने से पूर्व ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है।
लाभार्थियों को अपॉइंटमेंट प्राप्त होने के बाद ही टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के लिए जाना होगा।
वैक्सीन केवल CoWin या आरोग्य सेतु के माध्यम से स्व पंजीकरण एवं अग्रिम अपॉइंटमेंट के बाद दी जाएगी। पंजीकरण के लिए selfregistration.cowin.gov.in पर लॉगइन करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है।
Keywords:- CoWin, Arogya setu, COVID-19 Vaccination, Self Registration for Vaccination, Vaccination centers, Online appointment for vaccination
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *