Politics

मेयर के टिकट की दावेदारी कर रहे शक्ति को सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन का समर्थन

काशीपुर में शक्ति को भाजपा से टिकट दिलाने के लिए सीएम धामी से मिलेगी सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन

काशीपुर। सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसोसिएशन में पुनः दीपक वर्मा को अध्यक्ष, अक्षत गोयल को उपाध्यक्ष, शक्ति प्रकाश अग्रवाल को सचिव, महेश वर्मा को उपसचिव, राजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष एवं समीर अग्रवाल को सूचना एवं प्रसार मंत्री सर्व सहमति से बनाया गया।

एसोसिएशन के सचिव शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में सभी सर्राफा व्यापारियों ने भागीदारी करते हुए न केवल चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया, बल्कि सशक्त कार्यकारिणी का भी गठन किया। एसोसिएशन की कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल में रामबाबू वर्मा, विजय अग्रवाल, अशोक भल्ला, कृष्ण कुमार अग्रवाल , राम कपूर, संजीव वर्मा, अंकित शर्मा, शुभम रस्तोगी, पिंकू रस्तोगी, अंकुश गुप्ता, श्रीनाथ वर्मा, विशाल वर्मा, अक्षत अग्रवाल, प्रखर गोयल, राजीव वर्मा पुरुषोत्तम वर्मा आदि को नई कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल किया गया।

बैठक में संगठन ने एक महत्वपूर्ण फैसला भी लिया,जिसमें निकाय चुनाव में काशीपुर नगर निगम सीट से मेयर पद के लिए भाजपा से दावेदारी कर रहे एसोसिएशन के सचिव शक्ति प्रकाश अग्रवाल को समर्थन दिया गया। साथ ही, चुनाव में एकजुटता के साथ कार्य करने की बात भी एसोसिएशन ने कही।

उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी कहा गया कि काशीपुर का मेयर अगर हम ही व्यापारियों में से होगा तो भलीभांति क्षेत्र का विकास होगा। सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन का एक शिष्ट मंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भारतीय जनता पार्टी कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात करेगा और एक मांग पत्र सौंपते हुए शक्ति प्रकाश अग्रवाल को भाजपा से टिकट देने का निवेदन करेगा। जिससे क्षेत्र के विकास के लिए व्यापारी बढ़ चढ़कर आगे आ सकें और सबको एकजुटता के साथ लेकर समृद्ध व खुशहाल काशीपुर का निर्माण कर सकें।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button