healthNews

एम्स ऋषिकेश में राष्ट्रीय डेंगू दिवस: जानिए कारण, लक्षण और बचाव

National Dengue Day 2025: ऋषिकेश, 22 मई 2025ः एम्स, ऋषिकेश में राष्ट्रीय डेंगू दिवस (National Dengue Day 2025) पर आयोजित कार्यक्रम में डेंगू बुखार के प्रति जनजागरूकता और रोकथाम के उपायों को बढ़ावा दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए प्रारंभिक लक्षणों को पहचानकर समय पर उपचार जरूरी है।

डेंगू के गंभीर लक्षण और रोकथाम

गंभीर लक्षण: लगातार पेट दर्द, उल्टी, मुंह/नाक से रक्तस्राव, बीपी कम होना

रोकथाम के उपाय:

मच्छरों से बचाव: पूरे बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें।

  • स्वच्छता: घर के अंदर-बाहर पानी जमा न होने दें।

  • तत्काल उपचार: लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  • एम्स विशेषज्ञों की सलाह: डेंगू में प्लेटलेट्स गिरने का खतरा रहता है। गंभीर लक्षणों जैसे कि पेट में लगातार दर्द होना, लगातार उल्टी होना, मुंह, नाक से खून बहना, बीपी कम होना पर अस्पताल की इमरजेंसी में जाएँ।

Also Read: एम्स की सलाहः डेंगी से निपटने के लिए ये जरूरी काम कर लें

Also Read: एम्स ऋषिकेश ने बताया, सेवन प्लस वन प्रोग्राम करेगा डेंगी के मच्छरों को कंट्रोल

डेंगू: कारण और लक्षण

इस अवसर पर बताया गया कि डेंगू एक वायरल रोग है, जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों-जोड़ों में दर्द, उल्टी, कमजोरी, और रक्तस्राव शामिल हैं। समय पर निदान न होने पर यह गंभीर रूप ले सकता है।

डेंगू जनजागरुकता आधारित कार्यक्रम में आपातकालीन विभाग की प्रमुख डॉ. निधि कैले, सह आचार्या डॉ. पूनम अरोड़ा, सह आचार्य भारत भूषण भारद्वाज, रक्त आधान चिकित्सा के सह आचार्य डॉ. आशीष जैन एवं अन्य चिकित्सक और नर्सेस ने शिरकत की।

चिकित्सकों की भागीदारी

कार्यक्रम में डॉ. निधि कैले (आपातकालीन विभाग प्रमुख), सह आचार्य डॉ. पूनम अरोड़ा, डॉ. भारत भूषण भारद्वाज, डॉ. आशीष जैन (रक्त आधान चिकित्सा), और अन्य चिकित्सकों व नर्सों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन और अतिथि

अभिघात एवं आपातकालीन विभाग, रक्त और आधान चिकित्सा तथा सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. जया चतुर्वेदी, और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्याश्री बलीजा ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button