News

उत्तराखंड की दिव्या रावत सहित 33 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को नई दिल्‍ली में आयोजित विशेष समारोह में नारी शक्ति पुरस्‍कार 2016 प्रदान किए। राष्ट्रपति ने उत्तराखंड की दिव्या रावत सहित 33 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। ये पुरस्‍कार महिलाओं के लिए, विशेष रूप से वंचित तथा सीमांत वर्गों की महिलाओं के कल्‍याण के लिए विशिष्‍ट सेवाएं देने के लिए दिए गए।

उत्तराखंड की दिव्या रावत को बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया

इस मौके पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि सरकार भी महिलाओं के खिलाफ हिंसक अपराधों की बढ़ती दर से चिंतित है। विद्यालयों तथा उच्‍चतर शिक्षा के संस्‍थानों में बच्‍चों एवं युवाओं को संवेदनशील बनाने पर विशेष जोर देने से उनमें महिलाओं के प्रति समुचित सम्‍मान की भावना पैदा करने में मदद मिलेगी। अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर यह दोहराना महत्‍वपूर्ण है कि हमारे देश की हर बालिका एवं महिला को यह भरोसा होना चाहिए कि भारत सरकार उसे एक सक्षमकारी वातावरण उपलब्‍ध कराने के प्रति पूरी त‍रह प्रतिबद्ध है, जो उसे समान अवसर प्रदान करता है।

केन्‍द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने देश में महिलाओं को मिलने वाले सर्वोच्‍च पुरस्‍कार को प्राप्‍त करने वाली महिलाओं को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष पुरस्‍कारों के चयन का मानक वैसे अज्ञात अचीवर्स की असाधारण उपलब्धियों की खोज करना था, जिन्‍होंने अपनी अदम्‍य भावना से नारीत्‍व के साहस को प्रदर्शित किया है। ‘पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली इनमें से प्रत्‍येक महिला की कहानी एक संघर्ष का प्रतिनिधित्‍व करती है। यह ऐसी कहानी है कि जो बताती है कि किस प्रकार उन्‍होंने भीषण बाधाओं के बावजूद अपने दिल की आवाज सुनी और अपनी उपलब्धियों की बदौलत अपने समुदाय के जीवन में एक अन्‍तर पैदा कर दिया।

उन्‍होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, जिसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए है। इन कदमों में देशभर में वन स्‍टॉप केन्‍द्रों के एक नेटवर्क की स्‍थापना करना तथा मोबाइल फोनों में पैनिक बटन का संस्‍थापन शामिल है, जिसे अगले महीने लॉन्‍च किया जाएगा। महिलाओं से प्राप्‍त शिकायतों को एक समर्पित ई-मेल से प्राप्‍त किया जाता है और उनका निपटान एक शिकायत निपटान प्रकोष्‍ठ से किया जाता है, जिसका गठन केवल इसी उद्देश्‍य के लिए किया गया है।

उत्तराखंड की दिव्या रावत को बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया

उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्मों पर महिलाओं को मिलने वाली हिंसक धमकियों से निपटने के लिए एक अलग तंत्र भी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पर उपलब्ध है। महिला एवं बाल विकास राज्‍य मंत्री कृष्‍णा राज ने नारी शक्ति पुरस्‍कार 2016 की विजेताओं को बधाई दी और उम्‍मीद जताई कि वे महिला सशक्तिकरण के ध्‍येय के लिए दूसरों को प्रेरित करने का माध्‍यम बनेंगी। महिला एवं बाल विकास सचिव लीना नायर ने कहा कि नारी शक्ति पुरस्‍कार उन लोगों को सम्‍मानित करता है,जिन्‍होंने जटिल परिस्थितियों के बावजूद साहस की भावनाओं का परिचय दिया।  नारी शक्ति पुरस्‍कार विजेताओं की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें-

उत्तराखंड की दिव्या रावत को नारी शक्ति पुरस्कार

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button