BusinessFeaturedNewsUttarakhand

बैंक लोन आवेदन पर नो-पेंडेंसी के वर्क-कल्चर को अपनाएं

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 86वीं बैठक में बैंकों को एसीएस की सलाह

देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 86वीं बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा प्रकाशित “स्टेट लेवल बैंकिंग प्लान ऑन गोट फार्मिंग” पुस्तिका का विमोचन भी किया।

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की विभिन्न ऋण संबंधित योजनाओं के अंतर्गत बैंक एवं संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर आमजन को तय समय पर ऋण उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि समस्त बैंक लम्बित ऋण आवेदन पत्रों का तय समय पर निस्तारण करें। ऋण आवेदन मिलने पर सभी बैंक नो-पेंडेंसी के वर्क-कल्चर को अपनाएं। बैंकों द्वारा जिन भी ऋण आवेदन पत्रों को अस्वीकारा गया हो, उनका पुनः आकलन किया जाए और बैंक अनुचित कारणों से ऋण आवेदन पत्रों को निरस्त ना करें।

उन्होंने कहा कि बैंक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, एनयूएलएम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पीएम स्वानिधि योजना में निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करें।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन से समन्वय करते हुये एन.पी.ए. कम करने का प्रयास करें। साथ ही, जिन जिलों में ऋण जमा अनुपात कम हो, सभी जिलों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने हेतु क्रेडिट आउटरीच कैंपों का आयोजन हो।

बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव ग्राम्य विकास आनंद स्वरूप, अपर सचिव पर्यटन पूजा गर्ब्याल, अपर सचिव नितिन भदौरिया, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई लता विश्वनाथन, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड विनोद कुमार बिष्ट, पंकज गुप्ता अध्यक्ष इन्डस्ट्रीज आदि मौजूद रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button