educationNewsUttarakhand

Uttarakhand Damaged Schools Reconstruction: आपदा प्रभावित स्कूलों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए ₹20 करोड़ जारी

CEO को मार्च 2026 तक इन निर्माण कार्यों को पूरा करके उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश

Uttarakhand Damaged Schools Reconstruction: देहरादून, 19 अगस्त 2025: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए ₹20 करोड़ की धनराशि जारी करने की घोषणा की है। यह राशि राज्य मोचन निधि से स्वीकृत कुल ₹30 करोड़ के बजट का पहला चरण है।

इस धनराशि का उपयोग आपदा से प्रभावित स्कूल भवनों, चारदीवारी, खेल के मैदानों, शौचालयों और अन्य परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए किया जाएगा।

Also Read: Uttarakhand SCERT DIET service rules: चार साल में भी नहीं बनी नियमावली, एक माह में कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश

Uttarakhand Damaged Schools Reconstruction: जिलेवार आवंटित धनराशि:

  • ₹2-2 करोड़ – टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़
  • ₹1-1 करोड़ – देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, चंपावत और बागेश्वर

सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (CEO) को मार्च 2026 तक इन निर्माण कार्यों को पूरा करके उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, उनसे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि आपदा से ध्वस्त हुए स्कूलों का पुनर्निर्माण समय पर हो सके।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button