CareerFeaturedNationalNational GamesNewsUttarakhand

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम पर लगेंगे रुद्राक्ष के पौधे

राष्ट्रीय खेल सचिवालय 10 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित कर ग्रीन गेम्स का प्रभावी संदेश देने जा रहा

देहरादून। 03 फरवरी, 2025
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून के पास स्थित वन विभाग की 2.77 हेक्टेयर भूमि में राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 1600 खिलाड़ियों के नाम पर रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय खेल सचिवालय 10 फरवरी को यहां पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर ग्रीन गेम्स का प्रभावी संदेश देने जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हम ग्रीन गेम्स की थीम पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कर रहे हैं।
हमने हरित पहल करते हुए कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे दूर-दूर तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाएगा। खेल वन इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
38वें राष्ट्रीय खेलों की थीम ‘ग्रीन गेम्स’ रखी गई है।
उत्तराखंड सरकार ने हरित पहल करते हुए राष्ट्रीय खेलों में कई कदम ऐसे उठाए हैं, जिनकी पूरे देश में चर्चा हो रही है।
इसी क्रम में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में उनके नाम से पौधा रोपने का प्लान भी शामिल है।
राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सरकार की हरित पहल की सराहना की।
‘खेल वन’ जिस जगह पर विकसित किया जाना है, वह लगभग तैयार हो चुका है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button