Featuredhealth

कोविड-19ः सैंपलों की जांच के लिए एम्स को चाहिए माइक्रोबायलॉजी के डॉक्टर

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि कोविड-19 वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश में वेंटीलेटर्स की संख्या 65 से बढ़ाकर लगभग 200 करने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने कहा कि एम्स संस्थान पूर्ण रूप से सरकार एवं जनता के लिए समर्पित है। एम्स को इस विस्तारीकरण के लिए कई एनेस्थीसिया के चिकित्सकों की आवश्यकता होगी। हम एम्स में कोरोना वायरस की टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के लिए भी कटिबद्ध हैं। वर्तमान में प्रतिदिन कोरोना आशंकित मरीजों के 30 नमूने सैंपल की सुविधा है। इसे जल्द ही न्यूनतम 100 नमूने करना है। इसके लिए एम्स ऋषिकेश को माइक्रो बायोलॉजी के चिकित्सकों की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि एम्स हरसंभव प्रयास कर रहा है कि इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए। कुछ संविदा सीनियर रेजिडेंट्स चिकित्सकों का अन्य विभागों (पैथोलॉजी आदि) में कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लिहाजा प्रयास यह है कि इन सीटों पर एनेस्थीसिया व माइक्रो बायोलॉजी के चिकित्सकों को नियुक्त किया जाए, जिससे संस्थान की ओर से जनता की बेहतर सेवा का योगदान सुनिश्चित किया जाए।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button