current Affairs

संयुक्त राष्ट्र का विश्व शहरी दिवस

संयुक्त राष्ट्र के विश्व शहरी दिवस (डब्ल्यूसीडी) 31 अक्टूबर को वैश्विक शहरीकरण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के हित को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने और शहरीकरण की चुनौतियों का समाधान करने तथा दुनियाभर में स्थायी शहरी विकास में योगदान देना है। इस वर्ष, 2017 संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक विकास और सामाजिक समावेश के स्रोत के रूप में शहरीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए “अभिनव शासन, ओपन सिटीज” विषय चुना है। विश्व शहरी दिवस (डब्ल्यूसीडी) का सामान्य विषय ‘बेहतर शहर, बेहतर जीवन’ है, जबकि प्रत्येक वर्ष एक अलग सब थीम चुनी जाती है।

जैस्पर नेशनल पार्क (जेएनपी) अल्बर्टा, कनाडा में स्थित है। यह 10,878 वर्ग किमी क्षेत्र को कवर करता है। पार्क में कोलंबिया आइसफ़ील्ड, हॉट स्प्रिंग्स, झील, झरने और ग्लेशियर हैं। यह 1984 में एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। 

राष्ट्रीय एकता दिवस (एनयूडी) भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को पूरे भारत में मनाया जाता है। राष्ट्र की एकता को संरक्षित और मजबूत करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। 

हिना सिद्धु ने 31 अक्टूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अन्य भारतीयों में दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता। लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग चौथे, जबकि रविकुमार पांचवें स्थान पर रहे।

भारत और इटली ने रेलवे की सुरक्षा, ऊर्जा और पारस्परिक निवेश को बढ़ावा देने के क्षेत्र में सहयोग के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button