DHARMAReligion

बुध दोष का प्रभाव इस तरह समाप्त होगा

अगर आप पर बुध दोष है और आप इस दोष से जल्दी बाहर निकलना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय यह दोष समाप्त कर सकते हैं। बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। वो सभी देवताओं में सबसे प्रिय हैं, इसलिए उनकी पूजा सभी देवताओं से पहले की जाती है। उनकी पूजा-अर्चना करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। जानकार मानते हैं कि अगर बुधवार के दिन कुछ उपाय किए जाएं तो बुध ग्रह का अच्छा प्रभाव पड़ता है।
गणपति को मोदक बेहद पसंद है, ये तो आप जानते ही हैं। अगर आप बुधवार के दिन शिव पुत्र को मोदक का भोग लगाएं तो बुध ग्रह के दोष दूर हो सकते हैं। अगर आप पर बुध दोष का प्रभाव है तो आपको सबसे छोटी उंगली में पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। पर इससे पहले ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लें।
बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से भी गणपति की कृपा होती है और बुध दोष का प्रभाव कम होता है।
बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर चढ़ाएं। इससे सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। बुधवार के दिन स्नान कर मंदिर में गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। इससे फल जल्दी मिलता है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button