By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ, सर्दियों में इन स्थानों पर होगी पूजा अर्चना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > DHARMA > ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ, सर्दियों में इन स्थानों पर होगी पूजा अर्चना
DHARMAFeaturedUttarakhand

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ, सर्दियों में इन स्थानों पर होगी पूजा अर्चना

Rajesh Pandey
Last updated: December 9, 2024 9:02 am
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

देहरादून। न्यूज लाइव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा। इससे न केवल वर्षभर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के छुपे हुए पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।

भगवान के शीतकालीन प्रवास
श्री केदारनाथ के दर्शन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होंगे। ऊखीमठ रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है।
श्री बदरीनाथ की पूजा अर्चना पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर में की जा रही है। पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर चमोली जिले में स्थित हैं।
मां यमुना की पूजा अर्चना खरसाली मंदिर में करें। खरसाली मंदिर उत्तरकाशी जिले में है।
मां गंगोत्री की पूजा अर्चना गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने पर मुखवा में की जाती है। मुखवा उत्तरकाशी जिले में है।

You Might Also Like

गन्ना किसानों को जल्द ही मिलेगी कोई खुशखबरी
सिमलास ग्रांट में फसल बर्बाद कर रहे हाथी, किसानों का सीएम को ज्ञापन
कहानीः ज्यादा समझदार होते हैं बच्चे
शानदार पहलः प्रतिदिन पांच करोड़ जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे भाजपा कार्यकर्ता
Uttarakhand election 2022 : क्या अप्रशिक्षितों से चोर दरवाजे से काम लिया जा रहा है
TAGGED:CM UttarakhandUttarakhand Char DhamUttarakhand Char Dham YatraWinter pilgrimage
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड में आयोग ने निकाली ये वैकेंसी, 11 दिसम्बर से करें ऑनलाइन आवेदन
Next Article उत्तराखंडः टीबी की जांच के लिए घर-घर जाएगी मोबाइल टेस्टिंग वैन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?