जोशीमठ। newslive24x7
आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंची

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बीते रविवार 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने के बाद सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा बदरी विशाल के उद्घोष के साथ आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी योग बदरी पांडुकेश्वर से गद्दीस्थल श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंच गई है।
इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया। इसी के साथ इस यात्रा वर्ष की श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का समापन हो गया है।
देव डोली का ग्रीफ केंप सहित स्थान -स्थान पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।
उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे तथा बीते सोमवार 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद आज आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी सहित श्रद्धालुजन श्री नृसिह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंच गए।
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140
ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com
फोन: +91 9760097344
Leave a Comment


