By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: युवाओं के लिए अपना रोजगार शुरू करने का अवसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Career > युवाओं के लिए अपना रोजगार शुरू करने का अवसर
CareerFeaturedUttarakhand

युवाओं के लिए अपना रोजगार शुरू करने का अवसर

Rajesh Pandey
Last updated: June 1, 2022 1:13 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग। उद्यमशीतला को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार स्टार्ट अप इंडिया योजना चला रही है। इसमें रोजगार व उद्योग के लिए फंडिंग, मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने पहल करते हुए जिला स्तर पर स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया है। समिति जिलेभर में स्टार्टअप योजना का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों का मार्गदर्शन करेगी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि उद्योग विभाग की निगरानी में जिले में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष समिति का गठन किया जाना है। समिति का उद्देश्य नवाचार और पोषण के लिए एक मजबूत सिस्टम का निर्माण करना है, जो जिले एवं युवाओं के स्थाई आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में उद्यम शुरू करने के इच्छुक लोग जिला कार्यालय एवं उद्योग विभाग से संपर्क कर सकते हैं। युवाओं की रूचि के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारी उनको व्यवसाय करने में पूरी सहायता देंगे तथा समय-समय पर मार्गदर्शन भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया, जिले में उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए लगातार समीक्षा बैठक भी की जाएंगी। अपना उद्यम शुरू कर रहे व्यक्तियों एवं अनुभवी उद्यमियों के सुझाव भी समय-समय पर लिए जाएंगे, ताकि आने वाले समय में अपना स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग स्टार्ट योजनाओं का लाभ लें एवं व्यक्तिगत और जिले को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए कदम उठाएं। इसमें कई योजनाएं ऐसी भी हैं, जिनमें सब्सिडी भी मुहैया कराई जाती है। ऐसे में उद्यम शुरू करने वाले व्यक्ति को आर्थिक भार का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

स्टार्ट अप से जुड़ी योजनाएं

1. स्टार्ट अप इंडिया
2. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
3. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
4. स्टैंड अप इंडिया योजना

You Might Also Like

भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले को मिलेगी सख्त सजा, संपत्ति करेंगे जब्तः सीएम
डोईवाला चीनी मिल गेट पर किसानों संग हरीश रावत का धरना
Video- श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने वाले संत ने राजनीति और धर्म पर बोली यह बड़ी बात
मुख्यमंत्री ने कहा, अधिकारियों की प्रवृत्ति जनता के कार्यों को सुलझाने की होनी चाहिए
क्या धामी के सामने हरीश रावत को चुनाव लड़ाएगी कांग्रेस
TAGGED:CM Self Employment Scheme (CMEGP)Rudraprayag Administrationstand Up India SchemeStart up IndiaStart up SchemeUttarakhandWhat is Pradhan Mantri employment generation Programme?What is self-employment scheme?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Uttarakhand: आयोग ने शिक्षकों का रिजल्ट घोषित किया
Next Article World Bicycle Day 3 June: चलो साइकिल चलाएं, कहीं घूमकर आएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?