Uncategorized

अल्ट्रासाउंड में बच्चे की जगह दिखाई दी स्पोट् र्स कार

लंदन


अमेरिकी के मिशौरी शहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउन्ड करने पर पता चला कि उसके गर्भ में स्पाेट् र्स कार के आकार का बच्चा पल रहा है। चिकित्सक की यह बात सुन कर पति-पत्नी दोनों हैरान रह गए।

माइक रॉबर्ट्स अपनी 24 हफ्ते की गर्भवती पत्नी रीना रॉबर्ट के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जब चिकित्सक के पास गए तो अल्ट्रासाउंड करवाने के दौरान पेट में एक स्पोट् र्स कार जैसी आकृति नजर आई। जब इस बात का बता चला तो पति और पत्नी के होश उड़ गए। बाद में पता चला कि पेट में कोई कार नहीं है, बल्कि उनका बच्चा ही स्पोट् र्स कार जैसा दिखता है| यह जानकर उनकी जान में जान आई। माइक रॉबर्ट्स ने कहा कि वह हैरान थे कि उनका बच्चा अभी छह माह पहले ही पैदा हुआ है और उनकी पत्नी फिर से कैसे गर्भवती हो गई| रॉबर्ट ने रेडडिट पर अल्ट्रासाउंड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है मेरी पत्नी ने के गर्भ में स्पोट्र्स कार है| रॉबर्ट ने इस बच्चे को दुनिया की सबसे मंहगी स्पोर्ट्स कार बुगाटी कहा जबकि रीना ने इसे ब्वाय कार बताया है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button