Uncategorized

फोन का अविष्कार करने वाले ग्राहम बेल की प्रेमिका का नाम था हैलो

वाशिंगटन


क्या आप जानते हैं कि फोन का अविष्कार करने वाले ग्राहम बेल की प्रेमिका का नाम हेलो था। जब ग्राहम बेल ने फोन का अविष्कार किया, तो सबसे पहले गर्लफ्रेंड को फोन किया और बोला- हैलो। उसके बाद इस शब्द का इस्तेमाल लोग भी करने लगे। आज कई लोग भले ही ग्राहम बेल के बारे में नहीं जानते हों या उनका नाम नहीं सुना हो, लेकिन हैलो नाम आज पूरी दुनिया में फैल रहा है। शायद इसी को सच्चा प्यार कहते हैं। माना जाता है कि 1877 में थॉमस एडीसन ने पीट्सबर्ग की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंड प्रिंटिंग टेलीग्राफ कंपनी के अध्यक्ष टीबीए स्मिथ को लिखा कि टेलीफोन पर स्वागत शब्द के रूप में हैलो का इस्तेमाल करना चाहिए। उनकी सलाह को सभी ने मान लिया। उन दिनों टेलीफोन एक्सचेंज में काम करने वाली ऑपरेटरों को हैलो गर्ल्स कहा जाता था। वैसे कुछ लोग ग्राहम बेल की कहानी को अफवाह मानते हैं। उनका कहना है कि हैलो शब्द फ्रेंच के होला शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है रुको और ध्यान दो। कहा तो यह भी जाता है कि ग्राहम बेल की प्रेमिका का नाम मैबेल हुबार्ड था, जिससे उन्होंने 1877 में शादी की थी और 1876 में टेलीफोन का पेटेंट कराया गया था। उन्होंने पहली कॉल बगल के कमरे में बैठे अपने असिस्टेंट को थी, जिससे उन्होंने कहा था यहां आओ, मैं तुम्हें देखना चाहता हूं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button