
उत्तराखंड रजत जयंती समारोह: ICAR- IISWC ने किया मृदा एवं जल संरक्षण की उन्नत तकनीक का प्रदर्शन
ICAR IISWC Soil Water Conservation : पंतनगर/देहरादून, 10 नवम्बर, 2025: भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून ने 07 नवम्बर, 2025 को जी. बी. पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित ‘उत्तराखंड रजत जयंती समारोह’ में अपने प्रदर्शनी स्टाल पर मृदा एवं जल संरक्षण की उन्नत तकनीक का सफल प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह का उद्घाटन किया। संस्थान के स्टाल ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया, जहां मुख्यमंत्री सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की।
ICAR IISWC Soil Water Conservation
वैज्ञानिकों, छात्रों और किसानों ने किया दौरा
- वैज्ञानिकों ने सराहना की: विभिन्न विभागों के वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी स्टाल का दौरा किया और संस्थान द्वारा मृदा और जल संरक्षण तथा वाटरशेड प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यों की सराहना की।
- छात्रों के लिए जानकारी: विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भी स्टाल का दौरा किया और प्रदर्शित तकनीकों को अत्यधिक जानकारीपूर्ण एवं लाभदायक पाया।
- किसानों में उत्साह: किसानों ने भी स्टाल पर पहुंचकर अपने खेतों के स्तर पर मृदा और जल संरक्षण तकनीकों के अनुप्रयोग के बारे में जिज्ञासाएं व्यक्त कीं और जानकारी ली।
- मेले में कृषि, बागवानी एवं मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न संस्थाओं के स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
2000 से अधिक आगंतुकों ने किया भ्रमण
संस्थान के निदेशक डॉ. एम. मधु और मानव संसाधन विकास विभागाध्यक्ष डॉ. चरण सिंह के कुशल निर्देशन में, धर्मपाल, वरिष्ठ तकनीशियन, ने मृदा एवं जल संरक्षण तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया, जिसमें हुकुम सिंह, तकनीकी अधिकारी, ने सहयोग दिया। संस्थान के प्रदर्शनी स्टॉल का 2000 से अधिक आगंतुकों ने भ्रमण किया और अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया/टिप्पणियाँ प्रदान करके संस्थान के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।












