Uttarakhand

मदरसू स्कूल ने निकाली विश्व शांति रैली

देहरादून। देहरादून जिले के बिन्हार क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदरसू के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में विश्व शांति दिवस पर रैली निकाली। रैली को प्रिंसिपल आरपी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्रों ने शांति के संदेशों को प्रदर्शित की जाने वाली तख्तियां लेकर नारे लगाए।

रैली में शामिल बच्चों ने विश्व में शांति बनाए रखने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अग्रवाल ने बताया कि रैली के माध्यम से समाज विरोधी कुरीतियों को दूर करने, आपसी भाईचारे और विश्वबंधुत्व की भावना को बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक आरके वर्मा ने हिरोशिमा नागासाकी का उदाहरण देते हुए कहा आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि उसके गलत उपयोग से पूरे विश्व में विनाश की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए बच्चों के माध्यम से रैली निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया गया है। सबको आपस में मिल जुलकर रहते हुए भाईचारा कायम रखना होगा। इस अवसर पर मन्जू कुकरेती, राजीव कुमार, अशोक काम्बोज, सन्तोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button