
UKSSSC ने घोषित किया इन पदों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट
आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा की सूचना शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगीः आयोग
देहरादून। 03 फरवरी, 2024
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है।
आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में शामिल सभी चयनित अभ्यर्थियों को आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि व समय की जानकारी शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए देखें- पदनाम-वैयक्तिक सहायक/आशुलिपिक(Written Exam date-8/12/2024) के टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची
आयोग के अनुसार, विभिन्न विभागों के आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के विज्ञापित पदों की आठ दिसंबर 2024 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग ने नौ दिसंबर, 2024 को प्रथम उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से दस दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों/उत्तरों के सम्बन्ध में ऑनलाइन आपत्तियाँ प्राप्त कीं।
अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण करने के बाद संशोधित उत्तर कुंजी (Revised Answer Key) एवं लिखित परीक्षा के आधार पर आशुलिपिक /वैयक्तिक सहायक के विज्ञापित पदों के सापेक्ष आयोग ने रिक्त पदों के चार गुना अनुपात में आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की है।
आयोग के अनुसार, आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि चयनित अभ्यर्थियों के आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि व समय की जानकारी शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगी।













